फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   West Bengal: BJP accused TMC for burning their tent, clash broke between both the parties worker

West Bengal civic polls: भाजपा ने टीएमसी पर लगाया टेंट को जलाने का आरोप, दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

Sun, 27 Feb 2022 12:40 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/कोलकाता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/कोलकाता Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Feb 2022 12:40 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में 108 नगर पालिकाओं के लिए मतदान शुरू हो गया। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को टीएमसी ने भाजपा के मिदानपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 163 के टेंट को जला दिया है। भाजपा ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
West Bengal: BJP accused TMC for burning their tent, clash broke between both the parties worker
भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हुई झड़प - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 108 नगर पालिकाओं के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 108 नगर पालिकों के 2,171 वार्ड के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने शनिवार रात को टीएमसी पर मिदानपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 163 के पास भाजपा के टेंट को जलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच मतदान के दौरान झड़प हो गई। 

विज्ञापन


भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प
उत्तर 24 परगना में मतदान के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है और उन्हें वोट भी नहीं करने दे रही है। वार्ड 9 में दो ईवीएम में तोड़फोड़ की गई है। पूरे राज्य में ऐसा ही माहौल है। सारे बूथों पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ पुलिस और गुंडे वोट कर रहे हैं। मतदाता वोट देने से डरते हैं। खासकर बंगाली आबादी, जिन्हें मतदान करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। यहां तक की टीएमसी के कोर वोट बैंक, मुस्लिम मतदाता भी मतदान नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस भी गांधी जी के तीन बंदरों में से एक का किरदार निभा रही है।
विज्ञापन

 
कार्रवाई करने की मांग
भाजपा के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को टीएमसी ने भाजपा के मिदानपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 163 के टेंट को जला दिया है। इसको लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक नहीं आई है। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
95 लाख मतदाता करेंगे वोट
10 हजार 813 मतदान केंद्रों और 4 हजार 851 मतदान परिसर में लगभग 95 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव की मतगणना दो मार्च को होगी। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली।
 
इन जिलों में हो रहा मतदान
मतदान होने वाले जिलों में डार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर 24-परगना, दक्षिण 24-परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं।
 
मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के मुताबित सुरक्षा के मद्देनजर हर केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किय़ा गया है। कुल 44,000 पुलिसकर्मियों पर मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र में एक सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। नौका चेकिंग के साथ ही नाव में पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

 
103 वार्ड में नहीं हो रहा मतदान
बता दें कि 103 वार्ड में मतदान नहीं कराया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रत्येक वार्ड में केवल एक ही उम्मीदवार ने आवेदन किया था। उन सभई उम्मीदवारों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इनमें से लगभग सभी वार्डों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed