फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Union Minister Jitendra Singh said PM Modi introduced new political culture in country

बिहार: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने देश में नयी राजनीतिक संस्कृति पेश की

Mon, 09 May 2022 02:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सीतामढ़ी।
पीटीआई, सीतामढ़ी। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 09 May 2022 02:09 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी को केंद्र के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शामिल किया गया है। यह जिला कुछ क्षेत्रों में विकास के लिए विशेष ध्यान देने योग्य है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जिस तरह से विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब सीतामढ़ी विकसित होगा और अपने नाम पर खरा उतरेगा, जो भगवान राम और रामराज्य के विचारों को समेटे हुए है।

विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh said PM Modi introduced new political culture in country
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वोट बैंक की राजनीति या व्यक्तिपरक प्राथमिकताओं से ऊपर उठकर देश में एक नयी राजनीतिक संस्कृति पेश करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका ताजा सबूत सीतामढ़ी को केंद्र के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पूरी तरह से इस विचार पर शामिल करना है कि यह कुछ क्षेत्रों में इसके विकास के लिए विशेष ध्यान देने योग्य है। कार्मिक राज्य मंत्री और  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सिंह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक सपने को साकार किया है कि स्वतंत्रता के बाद भाजपा भारत की आवश्यकताओं के अनुकूल वास्तव में एक लोकतांत्रिक पार्टी बने तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की तीन पीढ़ियों के बलिदान ने इसे पिछले सात दशकों में जीवित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे पार्टी अध्यक्षों के सक्षम संगठनात्मक नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। मंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने वोट बैंक की राजनीति या व्यक्तिपरक प्राथमिकताओं के विचारों से ऊपर उठकर देश में एक नयी राजनीतिक संस्कृति पेश करने की कोशिश की है।'

सिंह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पवित्र स्थान पर पूजा करने का मौका मिला, जो रामायण के अनुसार मां सीता के साथ निकटता से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जिस तरह से विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब सीतामढ़ी विकसित होगा और अपने नाम पर खरा उतरेगा, जो भगवान राम और रामराज्य के विचारों को समेटे हुए है।


सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सीतामढ़ी में कोरोना माहामारी के दौरान तमाम बाधाओं के बावजूद सदर अस्पताल में एक सीटी स्कैन मशीन लगावाई और एक नया नर्सिंग स्कूल भी स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed