{"_id":"5c5da335bdec2273724c4b37","slug":"two-german-citizens-arrested-with-satellite-phone-in-jaisalmer-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : जैसलमेर में सैटेलाइट फोन के साथ जर्मनी के दो नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : जैसलमेर में सैटेलाइट फोन के साथ जर्मनी के दो नागरिक गिरफ्तार
Fri, 08 Feb 2019 09:11 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा एजेंसियों ने राजस्थान की भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर जिले के रेतीले टीलों पर बने रिसोर्ट से दो विदेशी नागरिकों को सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा है। सैटेलाइट फोन यहां प्रतिबंधित है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय नारायण मीना ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
इसके बाद सेना व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में जैसलमेर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर खुहड़ी क्षेत्र की रेतीले टीलों पर कैमल सफारी करते जर्मनी के नागरिक रेनर ब्लूएल और रॉबर्ट फेहरलेंड को पकड़ा।
विज्ञापन
दोनों नजदीक स्थित एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों नेपाल से भारत आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र होने की जानकारी नहीं थी। सुरक्षा एजेंसियां विदेशी नागरिकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन