फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three women asked for something from the shopkeeper and took away Rs 7.5 lakh

कारनामा: तीन महिलाओं ने कुछ मांगा और सेकेंडों में गायब किए 7.5 लाख रुपये, दुकानदार के उड़े होश

Sat, 19 Feb 2022 07:51 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Feb 2022 07:51 PM IST
सार

महिलाओं ने दुकानदार से भीख मांगी। तब वो कुछ सेकंड के लिए अंदर गया और इसी बीच महिलाओँ ने बैग से 7.5 लाख रुपये उड़ा लिए।

विज्ञापन
Three women asked for something from the shopkeeper and took away Rs 7.5 lakh
महिलाओं ने 7.5 लाख रुपये उड़ाए - फोटो : Istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार सुबह दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां तीन महिलाएं भीख मांगने के लिए पहुंची थीं। इन्होंने दुकानदार से भीख मांगी और फिर मौका मिलते ही 7.5 लाख रुपये बैग से चुरा लिए। कुछ देर तक दुकानदार को कुछ पता ही नहीं चला। बाद में जब दुकानदार को बैग में पैसे नहीं मिले तो उसने पुलिस से शिकायत की। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


सरकंडा के लोधी पारा में जय राम मेटल नाम से बर्तन की दुकान है। जय राम अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने शनिवार सुबह अपनी दुकान खोली। इस बीच सुबह 10.30 बजे दुकान में तीन महिलाएं आई थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उनसे भीख मांगी। तब वो कुछ सेकंड के लिए अंदर गए। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को कुछ पैसे दिए, जिसे लेकर महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन


बैग खोलकर देखा तो उड़े होश 
अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के जाने के बाद उन्हें कुछ देर तक कुछ पता नहीं चला था। मगर जब उन्हें ध्यान आया कि उन्होंने काउंटर के पास बैग रखा था जिसमें 7.5 लाख रुपये थे, तब उन्होंने बैग खोलकर देखा। बैग खोलने पर उनके होश उड़ गए क्योंकि बैग में रुपए नहीं थे। इसके बाद तुरंत उन्होंने इस बात की जानकारी आस-पास के दुकानदारों की दी साथ ही पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन महिलाओं को बिलासपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर घुटकु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनी, कविता राठौर, और रंजन पवार बताया। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया है कि वह सभी महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। वे इस इलाके में भीख मांग रहीं थी और उन्होंने चोरियां भी की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिलाओं से 7.5 लाख रुपये कैश बरामद कर लिए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed