फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Those affected by Goa's Manohar International Airport project yet to get alternate land MLA

विधायक का दावा: मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा परियोजना के प्रभावितों को अब तक नहीं मिली जमीन, युवा बेरोजगार

Tue, 17 Jan 2023 03:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Jan 2023 03:34 PM IST
सार

उत्तरी गोवा के मोपा में स्थित मनोहर अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। विधायक जीत अरोलकर ने कहा, धनगर (चरवाहा) समुदाय के लोगों को हवाईअड्डा परियोजना के पास 36,000 वर्ग मीटर जमीन मंजूर की गई थी।

विज्ञापन
Those affected by Goa's Manohar International Airport project yet to get alternate land MLA
Mopa Internatioanl Airport - फोटो : Social Media

विस्तार

मनोहर अंतरराट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के कारण जिन लोगों की जान चली गई है, उन्हें अभी तक वैकल्पिक जमीन नहीं मिली है। यह बात मंगलवार को गोवा विधानसभा में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक जीत अरोलकर ने कही। 

विज्ञापन


उत्तरी गोवा के मोपा में स्थित मनोहर अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।

विधानसभा में चर्चा के दौरान अरोलकर ने कहा, धनगर (चरवाहा) समुदाय के लोगों को हवाईअड्डा परियोजना के पास 36,000 वर्ग मीटर जमीन मंजूर की गई थी, जिसमें से उन्हें केवल 11,200 वर्ग मीटर आवंटित किया गया था। उन्होंने कहा, शेष क्षेत्र में (36,000 वर्ग मीटर में से) जमीन का एक टुकड़ा है जहां धनगर समुदाय के लोग अपने अनुष्ठान करते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के नेता ने दावा किया कि वह इलाका हवाई अड्डे का हिस्सा नहीं है और अभी नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास है। उन्होंने राज्य सरकार से धनगर को जमीन सौंपने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक प्रवीण अर्लेकर ने कहा कि स्थानीय लोगों को नए हवाई अड्डे पर नियोजित किया गया है और जिन युवाओं को मोपा में विमानन कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षित किया गया था, वे वर्तमान में बेरोजगार हैं। अर्लेकर पेरनेम से विधायक हैं। 


वहीं इन दावों पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, नए हवाई अड्डे पर 2,263 लोग कार्यरत हैं और उनमें से 1,301 स्थानीय पेरनेम तालुका से हैं। उन्होंने कहा कि कौशल केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को भविष्य में नौकरी दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed