{"_id":"5bec2f03bdec2269ae77412d","slug":"telangana-k-chandrashekhar-rao-filed-nomination-from-gajwel-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर राव ने गजवेल सीट से पर्चा भरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर राव ने गजवेल सीट से पर्चा भरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की गहमागहमी बढ़ने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला तेज हो गया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख और कार्यवाहक सीएम के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को गजवेल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। राव नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गए और प्रार्थना की।
कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
राव ने कहा, मैंने पृथक तेलंगाना आंदोलन शुरू करने से पहले स्वामी (भगवान बालाजी) का आशीर्वाद लिया था। मैं सदैव स्वामी और आपके (लोगों के) आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरा। सबसे बड़ी लड़ाई जो मैंने जीती वह पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करना था। आपके और स्वामी के आशीर्वाद से हम (आगामी विधानसभा चुनाव में) शत प्रतिशत सीटें जीतने जा रहे हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी हरीश राव भी थे। टी हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में 7 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Visuals from Siddipet: #Telangana Chief Minister K Chandrashekhar Rao filed nomination from Gajwel constituency, earlier today. #TelanganaAssemblyElections2018 pic.twitter.com/66iAlLsf8c
— ANI (@ANI) November 14, 2018