फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Telangana: K Chandrashekhar Rao filed nomination from Gajwel constituency

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: चंद्रशेखर राव ने गजवेल सीट से पर्चा भरा 

Wed, 14 Nov 2018 07:49 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
Telangana: K Chandrashekhar Rao filed nomination from Gajwel constituency
के चंद्रशेखर राव - फोटो : ANI
तेलंगाना विधानसभा चुनाव की गहमागहमी बढ़ने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला तेज हो गया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख और कार्यवाहक सीएम के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को गजवेल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। राव नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गए और प्रार्थना की। 
विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने कहा, मैंने पृथक तेलंगाना आंदोलन शुरू करने से पहले स्वामी (भगवान बालाजी) का आशीर्वाद लिया था। मैं सदैव स्वामी और आपके (लोगों के) आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरा। सबसे बड़ी लड़ाई जो मैंने जीती वह पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करना था। आपके और स्वामी के आशीर्वाद से हम (आगामी विधानसभा चुनाव में) शत प्रतिशत सीटें जीतने जा रहे हैं। 


नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी हरीश राव भी थे। टी हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में 7 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed