फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Telangana assembly elections: Asduddin owaisi hits out at congress TDP

ओवैसी का कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन पर हमला, कहा- यह महाकुटुंबी नहीं, ईस्ट इंडिया कंपनी है

Mon, 05 Nov 2018 02:48 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Telangana assembly elections: Asduddin owaisi hits out at congress TDP
असदुद्दीन ओवैसी
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों पर जबरदस्त हमला बोला है।
विज्ञापन

ओवैसी ने इसकी तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की है।   

ओवैसी ने कहा- यह (कांग्रेस-टीडीपी और अन्य का गठबंधन) महाकुटुंबी नहीं है, यह ईस्ट इंडिया कंपनी है। मैं आपको बताता हूं ऐसा क्यों है। तेलंगाना का गठन हुआ था। क्या अब तेलंगाना के भविष्य का फैसला चंद्रबाबू नायडू विजयवाडा़ में बैठकर करेंगे? या फिर नागपुर की आरएसएस करेगी?  दिल्ली में बैठी कांग्रेस करेगी।  
विज्ञापन



तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य के गठन के बाद पहली सरकार टीआरएस की बनी और चंद्रशेखर राव ने बतौर सीएण प्रदेश की कमान संभाली। तेलंगाना में टीआरएस और टीडीपी के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस भी मुकाबले में हैं। इसके अलावा कई इलाकों में एमआईएम का भी दबदबा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed