{"_id":"62ebd365ebcb6b1198786bba","slug":"tejashwi-yadav-attack-on-nda-government-says-current-nda-forgot-shishtachar-of-atal-advani-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'अटल-आडवाणी के समय के शिष्टाचार को भूल चुकी है NDA', तेजस्वी ने हर घर तिरंगा अभियान को बताया नौटंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'अटल-आडवाणी के समय के शिष्टाचार को भूल चुकी है NDA', तेजस्वी ने हर घर तिरंगा अभियान को बताया नौटंकी
Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 04 Aug 2022 07:41 PM IST
सार
तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में कोई विवेक नहीं है। अटल-आडवाणी युग राजनीतिक प्रतिशोध से रहित नहीं था, लेकिन शासन तब कुछ 'शिष्टाचार' दिखाता था। इस दौरान उन्होंने कहा कि सात मार्च को पूरे बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध मार्च निकाले जाने का भी एलान किया।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : Twitter@ Tejashwi Office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र की राजग सरकार पर तीखा हमला किया है। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अटल-आडवाणी युग के 'शिष्टाचार' को खत्म कर दिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मौजूदा सरकार में नहीं बचा है विवेक
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में कोई विवेक नहीं है। अटल-आडवाणी युग राजनीतिक प्रतिशोध से रहित नहीं था, लेकिन शासन तब कुछ 'शिष्टाचार' दिखाता था। इस दौरान उन्होंने कहा कि सात मार्च को पूरे बिहार में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध मार्च निकाले जाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन में पूरा महागठबंधन हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार को रोकने और अपने किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है। आम लोग पीड़ित हैं। हम उनकी आवाज बनेंगे।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों को बना दिया गया गुलाम
सरकार की आलोचना करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को 'गुलाम' बना दिया है। इनका प्रयोग वह अपने राजनैतिक विरोधियों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन एजेंसियों को पेशेवर तरीके से जांच करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। भाजपा अपने विरोधियों को खरीदने की बेशर्मी से कोशिश कर रही है और अगर उसकी ये चाल विफल हो जाती है, तो इन एजेंसियों का सहारा लेती है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव के परिवार के कई लोग और करीबी सहयोगियों के खिलाफ सीबीआई और ईडी कई मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि एजेंसियां अपने राजनीतिक आकाओं की 'गुलाम' बन गई हैं, वे बड़ी मछली पकड़ने में नाकाम हैं। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि वे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या को पकड़ने में असमर्थ क्यों हैं? पश्चिम बंगाल में पार्थ चटर्जी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर छापेमारी के दौरान दसियों करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा रहे हैं, तो क्या यह साबित नहीं होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा कर लोगों को धोखा दिया है कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म हुआ है।
हर घर तिरंगा अभियान को बताया नौटंकी
तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा और संघ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों को बताना चाहिए कि उसके मूल संगठन आरएसएस ने कुछ दशक पहले तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया था। तिरंगा हर नागरिक के दिल में रहता है, लोग इस नौटंकी से प्रभावित नहीं होंगे।