फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   swati maliwal said hunger strike will not break without fulfill demands

बलात्कार विरोधी कठोर कानून की मांग, स्वाती मालीवाल बोलीं- बिना मांगें मनवाए नहीं टूटेगा अनशन

Wed, 18 Apr 2018 05:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
swati maliwal said hunger strike will not break without fulfill demands
- फोटो : अमर उजाला

बलात्कार विरोधी कठोर कानून की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ भी हो जाए बिना मांगे मनवाए उनका अनशन नहीं टूटेगा। लोगों से मिल रहे अपार समर्थन से उन्हें ऊर्जा मिल रही है। मंगलवार को पांचवें दिन उनके अनशन को समर्थन देने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल निर्भया की मां और डीयू के छात्र अनशन स्थल पर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाति की मांगें जायज हैं।

विज्ञापन


उनकी इतनी ही मांग है कि दिल्ली पुलिस में 66,000 नई भर्तियां हों, बच्चों के बलात्कार के मामलों में 6 महीने में मुकदमा पूरा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बने, बच्चों के बलात्कारियों को 6 महीने में फांसी हो और बेहतर फोरेंसिक लैब बने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की भर्ती करने से रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही बेटियों की सुरक्षा भी हो सकेगी। वहीं जाकिर हुसैन कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज से राजघाट स्थित समता स्थल की तरफ मार्च भी निकाला। हालांकि, छात्रों को पुलिस ने तुर्कमान गेट पर ही रोक लिया। एक बार फिर निर्भया की मां भी अनशन स्थल पर पहुंची और सैकड़ों निर्भया को न्याय दिलाने के लिए साथ लाने का वादा किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से पत्र की थी उम्मीद : स्वाति

swati maliwal said hunger strike will not break without fulfill demands

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह अपने भेजे पत्र के उत्तर के रुप में प्रधानमंत्री से पत्र की उम्मीद कर रही थी। मगर वह तो पहले ही लंदन चले गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से कोई भी सामाजिक मूल्यों पर उपदेश नहीं सुनना चाहता। उनको ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे देश में बलात्कार की घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने अनशन स्थल पर सभी दलों के लोगों का स्वागत किया। ताकि, सब एक साथ होकर बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर सकें। उन्होंने लोगों से उन्हें कमजोर महसूस न होने देने की अपील की। स्वाति मालीवाल का रोजाना हेल्थ चेकअप हो रहा है। उनका स्वास्थ्य अभी ठीक बताया जा रहा है।  

एम्स के डॉक्टरों ने स्वाति का किया समर्थन
दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल को एम्स के डॉक्टरों ने समर्थन दिया। उन्होंने मंगलवार शाम राजघाट स्थित धरनास्थल पर स्वाति मालीवाल से मुलाकात की। साथ ही देश भर में हो रहे दुष्कर्मों के खिलाफ आवाज बुलंद की। एम्स रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के बैनर तले डॉक्टरों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। उनसे छह महीने के भीतर दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की है।    
  
आरडीए अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह भट्टी ने कहा कि पहले यूपी फिर जम्मू और सूरत में हुई घटनाएं निंदनीय हैं। मासूम बच्चियों के साथ  घिनौने कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्य है कि ऐसे अपराधियों को न समाज से डर है और न ही कानून व्यवस्था से। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि सरकार को दुष्कर्म पीड़िताओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट शुरू करना चाहिए और छह महीने के भीतर पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed