अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावियों के लिए आत्मविश्वास की पहली सीढ़ी : महाजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने ही बीज इस दुनिया में अंकुरित होकर बिना देखरेख के फल-फूल नहीं पाते। ऐसे ही जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को फलने और फूलने का मौका दिया है अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान ने। ये अल्फाज लोकसभा परिसर के भीतर सम्मान लेने आए और गलियारे को निहारते एक अभिभावक के थे।
वहीं बच्चों और उनके अभिभावकों से सहज भाव से मिलने वाली लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी के सपनों को आगे बढ़ाता अमर उजाला फाउंडेशन शानदार मिसाल पेश कर रहा है। यह छात्रवृत्ति सम्मान छात्र-छात्राओं के लिए आत्मविश्वास की पहली सीढ़ी है।
मंगलवार को लोकसभा परिसर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 सम्मान समारोह के तहत छह राज्यों के डेढ़ लाख बच्चों के बीच से चुने गए कुल 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन बच्चों से उन्हीं के अंदाज में बालमन होकर मिलीं।
इस मौके पर नौवीं और दसवीं के बच्चों को लोकसभा की ओर से वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘एक था कार्वर’ और 11वीं व 12वीं के बच्चों को ‘भारत की एकता के सूत्रधार’ सौंपी गई। वहीं इस मौके पर 38 होनहारों को सम्मानित किया,जिनमें दो दृष्टिहीन मेधावी भी शामिल थे। समारोह में लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्र और लोकसभा की संयुक्त सचिव कल्पना शर्मा और अमर उजाला फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी होनहारों को बधाई
सुमित्रा महाजन के कहने पर संसद भवन स्थित ऐतिहासिक पुस्तकालय और संग्राहलय देख बच्चे खुश हुए। इससे पहले सुबह बच्चों को इंडिया गेट का भ्रमण किया। इसके बाद बच्चों ने तारामंडल देखा। होनहारों का दिल्ली भ्रमण का सिलसिला यहीं नहीं रूका। इसके बाद विद्यार्थियों की टोली भारतीय रेल संग्राहलय देखने पहुंची। रेल की यात्रा की कहानी देखी चित्रों की जुबानी। फिर ज्वॉय ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाया।
मुझे यह जानकर प्रसन्नता है कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ दे रहा है। दो समान गुण वाले बीज भी अलग-अलग पोषण और देखभाल मिलने पर वृक्ष के रूप में भिन्न प्रकार से विकसित होते हैं और उसी प्रकार फल देते हैं। प्रतिभाओं के विकास की प्रक्रिया में भी यह बात लागू होती है।
देश की प्रतिभाओं की खोज
वहीं पीएम मोदी ने कहा 'मुझे खुशी है कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ के माध्यम से देश की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें पहचान और नया आत्मविश्वास दे रहा है। ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ पाने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।'