फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Smriti Irani attack on Nitish kumar said pm modi will become Prime Minister again in 2024

Bihar: स्मृति ईरानी का नीतीश पर हमला, बोलीं- पीएम की रेस में सब पीछे, मोदी ही 2024 में फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

Sun, 18 Sep 2022 09:59 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

भाजपा नेता ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 2024 में सत्ता चाहते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री पद के लिए कई रेस में हैं लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं है कि पीएम मोदी ही 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
Smriti Irani attack on Nitish kumar said pm modi will become Prime Minister again in 2024
स्मृति ईरानी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भाजपा से अलग होने के बाद सीएम नीतीश कुमार पर बिहार के भाजपा नेता लगातार हमलावर हैं लेकिन अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि पीएम की रेस में पीएम मोदी से सब पीछे हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


किताब के विमोचन पर बोलीं स्मृति ईरानी
पटना के ज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर लिखी पुस्तक ‘मोदी @20 सपने हुए साकार’ के लोकार्पण के मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस राज्य में, सरकार बनाने के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े जो पहली बार पटना पहुंचे थे और साथ ही उनके कैबिनेट सहयोगी गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी समेत बिहार भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ईरानी ने कहा कि पीएम मोदी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 2024 में सत्ता चाहते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री पद के लिए कई रेस में हैं लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं है पीएम मोदी ही 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा प्रधानमंत्री बनने की रेस में कई हैं मगर प्रधान सेवक बनने की रेस हैं सिर्फ एक है वो हैं नरेंद्र मोदी और 2024 में भी जनता का साथ उन्हीं को मिलेगा।


2014 में पीएम मोदी की रैली में हुए बम धमाकों को लेकर साधा निशाना
वही स्मृति ईरानी ने इशारों में नीतीश कुमार पर बड़ा निशाना साध दिया और कहा कि पटना में नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके हुए। साजिश के तहत ये काम किया गया। बम ब्लास्ट गांधी मैदान में हुआ और इसका असर दिखा उस समय की मौजूदा सरकार पर दिखा। 2014 बम ब्लास्ट साजिश का असर हुआ जो उस समय सत्ता में थे वह सत्ता से बाहर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed