फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sikkim CM Prem Singh Tamang father dies at age of 93

सिक्किम: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता का निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 09 Feb 2022 11:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 09 Feb 2022 11:02 PM IST
सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता का बुधवार को निधन हो गया। सीएम ने कोरोना को देखते हुए लोगों से दिवगंत की आत्मा के शांति के लिए घर से ही प्रार्थना करने की अपील की है।

विज्ञापन
Sikkim CM Prem Singh Tamang father dies at age of 93
सिक्किम के मुख्यमंत्री के पिता का निधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता का बुधवार को निधन हो गया। वे 93 साल के थे. सीएम प्रेम सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेहद दुख के साथ सभी को सूचित करता हूं कि मेरे पिता श्री कालू सिंह तमांग ने सिलीगुड़ी में 10.30 बजे अंतिम सांस ली. उन्होंने कोरोना को देखते हुए सभी से घर से ही श्रद्दांजलि अर्पित करने को कहा है. दुख की इस घड़ी में हम आपके सहयोग और प्रार्थना की बहुत सराहना करते हैं।' 


सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सीएम के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यह जानकर अत्यंत दुःख हुआ कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग जी के पिता कालू सिंह तामांग का आकस्मिक निधन हो गया ।मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की चिर शांति की कामना करता हूं । इस संकट की घड़ी में ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed