{"_id":"600aaf3e8ebc3e31aa22144e","slug":"sick-lalu-yadav-taken-from-rims-for-medical-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार लालू यादव को परीक्षण के लिए रिम्स से ले जाया गया, मां के साथ रांची रवाना हुए दोनों बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार लालू यादव को परीक्षण के लिए रिम्स से ले जाया गया, मां के साथ रांची रवाना हुए दोनों बेटे
Fri, 22 Jan 2021 04:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav
झारखंड के रांची स्थित रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव को शुक्रवार को उनके चिकित्सा परीक्षण के लिए अन्यत्र ले जाया गया। यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। बता दें, लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमार होने के कारण बीते कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन
सांस लेने में समस्या की मिली सूचना : तेजस्वी
इधर, तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि कल (गुरुवार) शाम को खबर मिली की लालू जी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे हैं, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी है। उनके फेफड़ों में पानी भरने की सूचना मिली है, टेस्ट कराया जा रहा है। निमोनिया पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची रवाना होने से पहले नीतीश पर बरसे तेजस्वी और तेज प्रताप
पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की सूचना पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपनी माता राबड़ी देवी के साथ रांची के लिए रवाना हुए। हालांकि रवाना होने से पहले लालू के इन दोनों लालों ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो।
उधर, तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो सच्चाई है उसे तो हम रखेंगे। नीतीश कुमार जी को जो उखाड़ना है उखाड़ लें, वो क्या उखाड़ेंगे। हम जेल से नहीं डरते हैं। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं।
Jharkhand: RJD chief Lalu Prasad Yadav taken for test from his paying ward of Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS), Ranchi pic.twitter.com/YbLiL4YRgY
— ANI (@ANI) January 22, 2021