फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   satish kaushik will be chairman of haryana film promotion board

निर्देशक सतीश कौशिक को बड़ा सम्मान देने की तैयारी, हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेमरमैन होंगे

Mon, 23 Dec 2019 06:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Dec 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
satish kaushik will be chairman of haryana film promotion board
Satish Kaushik - फोटो : social media

हरियाणा सरकार ने फिल्म पॉलिसी की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है। सीएम मनोहर लाल मुंबई में जल्द ही पॉलिसी के प्रमोशन के लिए जाएंगे। इस बीच फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक को सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है। उन्हें हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड का चेयरमैन लगाया जाएगा। इस बात पर अगली केबिनेट में मोहर लग जाएगी। इसके तहत सरकार कौशिक को चंडीगढ़ में कार्यालय और आवश्यक स्टाफ भी देगी।

विज्ञापन


हरियाणा में फिल्म पॉलिसी गुड़गांव से लांच होने के बाद हरियाणवी कलाकारों को रुपहले पर्दे पर लांच करने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनवरी में सीएम मनोहर लाल हरियाणवी कलाकारों और बॉलीवुड के दिग्गजों के बीच पालिसी का प्रमोशन करेंगे।
विज्ञापन


सतीश कौशिक की अगुवाई में ही हरियाणा सरकार मुंबई में हरियाणवी कलाकारों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी। इस कड़ी में अंतिम दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। जिसके लिए सीएम मनोहर लाल के मीडिया एडवाइजर मुंबई गए थे। मुंबई में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हरियाणवी कलाकार इसको लेकर उत्साहित भी हैं। जिसमें से कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो अभी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुंबई में फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक के साथ सीएम मनोहर लाल के प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पीसी मीणा की लंबी बातचीत हो चुकी है। मुंबई में सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने फिल्म पॉलिसी को फिल्मकारों व प्रदेश हित में बनाने को लेकर काफी होमवर्क किया है। फिल्म उद्योग की जरूरतों और इच्छाओं को भी जानने की कोशिश की गई है। बातचीत के दौरान नीरज दफ्तुआर व अमित आर्य ने फिल्मकारों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हरियाणा में दोस्ताना माहौल मिलेगा।

satish kaushik will be chairman of haryana film promotion board
satish kaushik - फोटो : social media
हरियाणा में मिलेगा माहौल
हरियाणा सरकार ने कलाकारों और निर्देशकों को आश्वस्त किया है कि हरियाणा में फिल्मांकन को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक बेहतरीन स्थल मौजूद हैं। हरियाणा में अनेक फिल्मों को फिल्माया जा चुका है। उन्होंने हरियाणा में शूटिंग के मौजूद स्थलों की जानकारी भी फिल्म निर्देशकों को दी है। फिल्म पॉलिसी में हरियाणा के परिवेश पर फिल्में बनाने और यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष छूट भी दी जा सकती है।

satish kaushik will be chairman of haryana film promotion board
Satish Kaushik - फोटो : amar ujala

कुरुक्षेत्र में फिल्माए जा सकते हैं ऐतिहासिक दृश्य
कि हरियाणा में मोरनी हिल्स, फरीदाबाद, करनाल और हिसार में अच्छी लोकेशन हैं। कुरुक्षेत्र में भी कई लोकेशन पर शूटिंग की जा सकती है। कई बॉलीवुड मूवी की शूटिंग इसी वजह से उक्त लोकेशन पर की जा चुकी है। इसमें पुराने गांव की लोकेशन भी मिल जाती है। दूसरी बात कुरुक्षेत्र का अपना ऐतिहासिक महत्व है।

अनिल कपूर के ये 10 किरदार हैं 'एकदम झकास', इन्हीं में से एक ने दिलाया एक्टिंग का नेशनल अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed