फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Retired IAS officer Amit Khare appointed as PM Modi advisor FIR was lodged against Lalu Prasad Yadav in fodder scam

पीएम के सलाहकार बने अमित खरे: चाईबासा का डीएम रहते की थी चारा घोटाले में लालू के खिलाफ एफआईआर

Wed, 13 Oct 2021 02:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Oct 2021 02:42 AM IST
सार

1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित खरे मानव संसाधन विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालयों में सचिव रह चुके हैं। झारखंड के चाईबासा में 1990 के दशक में  वह जिलाधिकारी थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
 

विज्ञापन
Retired IAS officer Amit Khare appointed as PM Modi advisor FIR was lodged against Lalu Prasad Yadav in fodder scam
अमित खरे बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। पूर्व नौकरशाह खरे पिछले महीने ही उच्च शिक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


चाईबासा के डीएम रहते चारा घोटाले में लालू के खिलाफ की थी एफआईआर 
पूर्व नौकरशाह 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित खरे मानव संसाधन विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालयों में सचिव रह चुके हैं। झारखंड के चाईबासा में 1990 के दशक में  वह जिलाधिकारी थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
विज्ञापन


बतौर जिलाधिकारी उनकी ही लिखाई एफआईआर पर चारा घोटाले की जांच शुरू हुई थी, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित कई शीर्ष नेता और अधिकारी दोषी पाए गए थे। लालू प्रसाद यादव तो हाल तक चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची जेल में सजा काट रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सिन्हा गए तो खरे आए
पिछले कुछ दिनों के दौरान पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा व पूर्व सचिव अमरजीत सिन्हा ने पीएमओ में सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके हटने के बाद खाली हुई जगह पर ही अमित खरे की नियुक्ति की गई है।


पत्नी भी आईएएस
अमित खरे की पत्नी निधि खरे भी झारखंड कैडर की 1992 बैच की आईएएस हैं और फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में बतौर अतिरिक्त सचिव कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed