फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   rats empty 12 bottles of wine in Tamil Nadu liquor store here you know how

तमिलनाडु: शराब की 12 बोतलें खाली कर गए चूहे, लॉकडाउन में बंद थी दुकान

Tue, 06 Jul 2021 10:39 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 06 Jul 2021 10:39 AM IST
सार

तमिलनाडु के नीलगिरी में चूहों के आतंक ने एक शराब की दुकान से शराब की 12 बोतलें खाली कर दीं। एक सरकारी शराब की दुकान लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बंद थी और जब खोला तो पाया कि चूहों ने 12 बोतलें खाली कर दी हैं।

विज्ञापन
rats empty 12 bottles of wine in Tamil Nadu liquor store here you know how
चूहा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

तमिलनाडु के नीलगिरि में एक शराब की दुकान में चूहों ने आतंक फैलाया और वाइन (शराब) की 12 बोतलें खाली करने का मामला सामने आया है। एक सरकारी शराब की दुकान में चूहों ने वाइन की 12 बोतलें खाली कर दीं। ये मामला नीलगिरि जिले के गुडालुर शहर के पास स्थित टीएएसएमएसी आउटलेट का है। 

विज्ञापन


सोमवार को यह मामला सामने आया, उस दिन कंपनी के एक कर्मचारी ने दुकान खोली तो पता चला कि शराब की 12 बोतलें खाली हैं। बता दें कि ये दुकान लॉकडाउन की वजह से बहुत लंबे समय से बंद थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) के कर्मचारियों ने कदमपुझा इलाके में लॉकडाउन के समय से ही बंद पड़ी शराब की दुकान को खोला। दुकान के कर्मचारियों ने देखा कि शराब की 12 बोतलों के ढक्कन खुले हुए हैं और बोतलें पूरी तरह से खाली हो चुकी हैं। बोतलों पर चूहों के काटने के निशान मौजूद हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी ने पाया कि इन बोतलों में वाइन थी, जो अब खाली हो चुकी है। अपने बड़े अधिकारियों को सूचित करने के बाद पर्यवेक्षक और टीएएसएमएसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए। जांच पर पता चला कि यहां चूहों की भरमार थी और उन्होंने ने ही शराब की बोतलों को खाली किया है। अधिकारियों ने बताया कि इन बोतलों की कीमत 1500 रुपये के करीब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed