फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Ranchi's Special CBI Court defers verdict in Dumka treasury case

लालू यादव चारा घोटाला मामले पर फिर टली सुनवाई, अब 19 को आएगा फैसला   

Sat, 17 Mar 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 17 Mar 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ranchi's Special CBI Court defers verdict in Dumka treasury case
lalu prasad yadav - फोटो : PTI
रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने दुमका कोषागार मामले में सुनावाई टाल दी है। कोर्ट ने अब इस मामले में लालू यादव को 19 मार्च को पेश होने को कहा है। बता दें कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव एवं जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ चौथे चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से कथित 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाने वाली थी, जिसकी सुनवाई अब 19 को होगी। 
विज्ञापन

 
बता दें कि अदालत ने गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के वकील की दाखिल की गई उस याचिका पर अपना फैसला टाल दिया था जिसमें लेखाकार जनरल (1990 के दशक) के तीन अधिकारियों को मामले में पार्टी बनाए जाने की मांग की गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने शुक्रवार को उक्त याचिका स्वीकार कर ली थी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा के अलावा 29 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में पूर्व आईएएस अधिकारी और पशुपालन अधिकारी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अदालत द्वारा चारा घोटाले के तीन मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जबकि दो मामलों में जगन्नाथ मिश्रा को दोषी ठहराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed