फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajnath Singh: India is now seen as a powerful country

राजनाथ: अब ताकतवर देश के रूप में देखा जा रहा है भारत

Mon, 22 Jan 2018 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Updated Mon, 22 Jan 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh: India is now seen as a powerful country

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि साढ़े तीन साल में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और इसे अब एक ताकतवर देश के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) से देश में गरीबों को जहां छत मुहैया कराने की केंद्र सरकार की सोच को नया आयाम मिला है, वहीं गरीबी मिटाने की दिशा में हम सफल होते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


94 लाभार्थियों को सौंपा प्रधानमंत्री आवास का आवंटन पत्र

इस मौके पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूडा द्वारा बनाए गए 94 आवासों के लाभार्थियों को आवंटन पत्र सौंपने के साथ ही करीब 60 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रोजी-रोटी कमाने के बाद व्यक्ति की एक ही ख्वाहिश होती है कि उसके सिर पर अपनी छत हो। पीएमएवाई से उनका यह सपना पूरा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed