फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan extension of service to health workers retiring in next six months

राजस्थान: अगले छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा विस्तार

Tue, 31 Mar 2020 02:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Mar 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan extension of service to health workers retiring in next six months
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : एएनआई

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के उन कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने का फैसला किया है। जो अगले छह महीने यानी अगस्त 2020 तक सेवानिवृत्त होने वाले थे। राज्य सरकार ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

विज्ञापन


इसके तहत इस महीने यानी मंगलवार 31 मार्च से लेकर 31 अगस्त तक सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सकों,पैरा मेडिकल कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आगे बढ़ा दी गई है। इनको एक महीने से लेकर छह महीने तक सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन


एक उच्च पदस्थ अधिकारी के अनुसार चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के जो कर्मचारी आज मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे उनकी सेवाएं छह महीने यानी 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वहीं अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को फिलहाल एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया। स्वीकृति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए यह पहल की गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 83 हो गई है जिनमें से सात लोग वे हैं जिन्हें ईरान से जोधपुर लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed