फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Priyanka's slogan became a hit, users making videos on 'Girl Hoon Lad Sakti Hoon' on InstaReels, Takatak and Chingari

सियासत और सोशल मीडिया: प्रियंका का नारा हुआ हिट, इंस्टा रील्स, टकाटक और चिंगारी पर वीडियो बना रहे यूजर्स

Tue, 21 Dec 2021 09:06 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 21 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया है। इसके तहत प्रियंका ने आगामी चुनाव में कांग्रेस की तरफ से 40% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Priyanka's slogan became a hit, users making videos on 'Girl Hoon Lad Sakti Hoon' on InstaReels, Takatak and Chingari
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' हिट हो गया है। राजनीतिक दलों में इसकी चर्चा तो है ही, आम लोग भी इसे गाने का रूप देकर गुनगुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लड़कियां इंस्टाग्राम रील्स, टकाटक और चिंगारी जैसे शार्ट वीडियो एप्स पर इसको जोड़कर वीडियो बना रहीं हैं।
विज्ञापन


अकेले इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े सात हजार से ज्यादा पोस्ट हो चुके हैं। किसी यूजर ने तो 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम से इंस्टा अकाउंट भी बना लिया है। इसमें 700 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। इसी तरह ट्विटर और फेसबुक पर भी बड़ी संख्या में लड़कियां इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Roohi Mehta (@mehtaroohi76)



हर क्षेत्र की महिलाएं बना रहीं वीडियो
हर वर्ग की महिलाएं और लड़कियां इससे जुड़े वीडियो बना रहीं हैं। इंस्टाग्राम यूजर यामिनी वर्मा ने इसी गाने पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही यामिनी ने एक पोस्ट में लिखा है, 'जैसे भी हूं खुद के लिये बेमिसाल हूं।'

इसी तरह इट्स मी कविता नाम की एक यूजर ने बच्चों को पढ़ाते हुए इस गाने पर वीडियो बनाया है। निशांत अग्रवाल नाम के एक यूजर ने अपनी दो बच्चियों का वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों बच्चियां प्रियंका गांधी के इस नारे को गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहीं हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Falguni Mondal (@falgunimondal5961)



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया जिक्र
प्रियंका गांधी के इस नारे का जिक्र मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी किया। उन्होंने एक ट्विट में इस नारे को प्रधानमंत्री की योजनाओं से जोड़ते हुए लिखा, 'लड़की हूं…अब मैं पढ़ भी सकती हूं, आगे बढ़ सकती हूं और विश्व का नेतृत्व कर सकती हूं।'

स्वतंत्र देव सिंह ने आगे लिखा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज हमारे देश की बहन-बेटियां इस नारे को आत्मसात करते हुए हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed