फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Pragati Maidan Tunnel PM Modi appreciated the painting suggested to make it a tourist center

 प्रगति मैदान टनल: पीएम मोदी ने चित्रकारी को सराहा, पर्यटन केंद्र बनाने का दिया सुझाव

Mon, 20 Jun 2022 06:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 20 Jun 2022 06:52 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 55 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने अग्निपथ योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि कई अच्छी पहल को राजनीतिक रंग दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Pragati Maidan Tunnel PM Modi appreciated the painting suggested to make it a tourist center
Pragati Maidan Tunnel - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना के तहत बने अंडरपास और मुख्य सुरंग में की गई चित्रकारी की जम कर प्रशंसा की। उन्होंने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया और कहा कि सप्ताह में एक दिन कुछ घंटों के लिए यहां वाहनों का परिचालन बंद कर विद्यार्थियों को घूमने का अवसर दिया जाए। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय दूसरे देशों के राजनयिकों को यहां आमंत्रित करें। वह खुद भी सांसदों से अपने परिजनों के साथ यहां आने का आग्रह करेंगे। पीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 55 लाख लीटर ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने अग्निपथ योजना की ओर इशारा करते हुए कहा कि कई अच्छी पहल को राजनीतिक रंग दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नया संसद भवन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अच्छी तरह से जुड़ी दुनिया की उभरती हुई बेहतरीन राजधानियों में से एक है। आने वाले दिनों में देश की राजधानी चर्चा का विषय बनेगी और सभी देशवासियों को इस पर गर्व होगा। पीएम ने इस परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली को बुनियादी ढांचे का सुंदर उपहार और नए भारत के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसके कारण दिल्ली एनसीआर की ट्रैफिक की गंभीर समस्या के साथ प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा करोना महामारी और अदालती अड़चनों जैसी मुश्किलों के कारण इतने कम समय में इस परियोजना को पूरा करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के इर्द-गिर्द ये कॉरिडोर बना है वो दिल्ली की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। जो टनल बनी है उसके ऊपर सात रेलवे लाइन गुजर रही हैं।

 
गतिशक्ति मास्टर प्लान की बताई खूबी
तय समय पर परियोजना पूरा करने की खुशी जाहिर करते हुए पीएम ने गतिशक्ति मास्टर प्लान की खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि गतिशक्ति सबको विश्वास में लेकर सबका प्रयास का एक माध्यम बन गया है। परियोजना पूरा होने में देर न लगे, इसके लिए सरकार चाहती है कि सारे विभाग मिल कर काम करें। हर विभाग को सभी योजनाओं की पूरी जानकारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed