फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   PM Modi to address public meeting on January 28 in goa

गोवा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे PM मोदी, तारीख तय

Thu, 19 Jan 2017 01:16 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to address public meeting on January 28 in goa
- फोटो : Self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 28 जनवरी को राज्य में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। संसद सदस्य नरेंद्र सवाइकर ने बुधवार को कहा, ‘मोदीजी 28 जनवरी को पणजी के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पार्टी के प्रचार अभियान के तहत राज्यस्तरीय सभा होगी।’

विज्ञापन


 राज्य की 36 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है। ये चार सीटें कैथलिक बहुल हैं। सवाईकर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी 28 जनवरी से पहले राज्य के दौरे पर होंगे जहां वह दो सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक उनके आने कि कोई तारीख तय नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे से पहले उनका आना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि बीजेपी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के साथ गठबंधन की थी और पूरे मेजोरिटी के साथ सरकार भी बनाई थी। जबकि हाल ही में एमजीपी ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि बीजेपी ने आरएसएस के बागी नेता सुभाष वेलिंगर और गोवा सुरक्षा मंच के साथ गठबंधन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed