फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Patna: Tejashwi Yadav and health minister Tej Pratap Yadav attend nitish kumar cabinet meet

बिहारः लालू यादव ने लड्डू बांटकर सेलीब्रेट किया गठबंधन, नीतीश की चुप्पी रही बरकरार

Wed, 19 Jul 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
Patna: Tejashwi Yadav and health minister Tej Pratap Yadav attend nitish kumar cabinet meet
लालू और नीतीश - फोटो : ndtv
लालू यादव ने 18 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में पड़ी दरार को खत्म करते हुए उसे लड्डू बांटकर सेलीब्रेट किया। लालू ने कहा कि नीतीश ने अपने सोने के समय दूध के ग्ला‍स में एक लड्डू को डुबो दिया। लेकिन यह उत्साह अपरिपक्व या एकतरफा हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि लालू यादव की पार्टी ने कहा है कि वो हमेशा की तरह अपने कारोबार पर वापस लौट आए हैं। साथ ही उन्होंने अपने विधायकों को अगले महीने की एक बड़ी रैली के लिए कार्य करने को कहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों हुए एक समझौते के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच नीतीश कुमार ने कैबिनेट के साथ बीते दिन बैठक की थी। बीते शाम 6 बजे शुरू हुई कैबिनेट की बैठक के‌ लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप सिंह भी पटना सचिवालय पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सचिवालय के एक कमरे में करीब 45 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात के सवाल पर राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सब ठीक है। उधर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि राजद के विधायक बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर उनसे मुलाकात करने गए थे।

मालूम हो कि तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं जिनको लेकर उन पर लगातार इस्तीफे का दबाव बना हुआ है। कल शाम हुई कैबिनेट की इस बैठक से इलेक्ट्रानिक मीडिया को दूर रखा गया था। उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। वहीं, बिहार के स‌ियासत को लेकर नीतीश की बैठक‌ को अहम माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर भी फैसला हो सकता है।

26 में से 13 संपत्तियों के मालिक वो नाबालिक रहते हुए बने

Patna: Tejashwi Yadav and health minister Tej Pratap Yadav attend nitish kumar cabinet meet
सुशील मोदी - फोटो : ANI
उधर बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर फिर से सवाल खड़े किये हैं। टीवी रिपोर्टस के मुताबिक सुशील ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास 26 संपत्तियां हैं। 26 में से 13 संपत्तियों के मालिक वो नाबालिक रहते हुए बने। तेजस्वी 13 कंपनियों के जरिये 13 संपत्तियों के मालिक बने। गौरतलब है कि लालू परिवार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 

बिहार राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ लालू परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार पर लालू के बेटों पर कार्रवाई न कर पाने का दवाब है। इसी राजनीतिक उथल पुथल के बीच बीते शाम 6 बजे बिहार कैबिनेट की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में लालू के बेटों पर नीतीश कुमार क्या फैसला लेंगे, इस पर सियासी चर्चा गर्म हो गई है। 

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव की वजह से नीतीश फैसले को टाल रहे थे। लेकिन उन्होंने आरजेडी को स्पष्ट कर दिया था कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जबकि राजद की ओर से साफ किया गया था कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed