{"_id":"603ef371b36998011d55eacd","slug":"odisha-chief-minister-naveen-patnaik-sanctions-101-crore-rupees-scholarship-for-sc-and-st-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : एससी और एसटी के छात्रों को छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ रुपये की राशि को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा : एससी और एसटी के छात्रों को छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ रुपये की राशि को दी मंजूरी
Wed, 03 Mar 2021 07:54 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Mar 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 101 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। राज्य के 50,000 छात्रों को यह छात्रवृत्ति मिलेगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है कि इस छात्रवृत्ति की राशि सीधा छात्रों के बैंक खाते में जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने तीन 'आकांक्षा' और 68 दूसरे होस्टल्स का उद्घाटन किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायाक ने इन होस्टल्स में रहने वाले 5.75 लाख छात्रों के लिए 'माय होस्टल' कार्ड भी लॉन्च किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि बदलाव के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है और हमारी सरकार ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि यही वजह है कि राज्य के एससी और एसटी छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में महारत हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि एक कार्यक्रम के तहत राज्य के डेढ़ लाख छात्रों को लाभ दिया जाएगा। ये छात्र ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल से सीधा अपने बैंक खाते में पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे छात्र करीब 5.75 लाख छात्रों को उचित रहने की व्यवस्था मिलेगी और एससी और एसटी छात्रों के लिए बनाए गए 6,700 होस्टल्स में पढ़ाई कर सकेंगे। ऐसे छात्रों को उचित शिक्षा देने के लिए कदम उठाए जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजाति के छात्रों के लिए शिक्षा के अलावा पोषण संबंधित कार्यक्रम का भी जिक्र किया और कहा कि ये राज्य सरकार की ओर से उठाया जा रहा महत्वपूर्ण कदम है।