फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   NSA Ajit Doval Visit the Violence affected area of delhi

पीएम के हुक्म से आया हूं, आपकी सुरक्षा सरकार और पुलिस का काम है: अजित डोभाल

Wed, 26 Feb 2020 06:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 Feb 2020 06:51 PM IST
सार

  • डोभाल लोगों में विश्वास बढ़ाने के लिए सड़क पर आए, लोगों का दर्द साझा किया
  • बोले, किसी को डरने की जरूरत नहीं
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ले रहे हैं आंतरिक तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
NSA Ajit Doval Visit the Violence affected area of delhi
Ajit Doval - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को विदा करने के बाद दिल्ली की हिंसा पर विशेष ध्यान दिया। विश्वासपात्र राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दिल्ली के मोर्चे पर लगाया। अजीत डोभाल ने दो मोर्चे पर विशेष काम शुरू कर दिया। मंगलवार की रात को वह सीलमपुर के इलाके में, तो बुधवार 26 फरवरी को हिंसा में बुरी तरह से प्रभावित मौजपुर इलाके में गए।
विज्ञापन


लोगों के भीतर से डर भगाने, लोगों को मिलकर अमन चैन में भूमिका निभाने की अहम जिम्मेदारी निभाई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के हुक्म से उनके बीच में आए हैं।

विज्ञापन

आपकी सुरक्षा सरकार और दिल्ली पुलिस का काम

अजीत डोभाल ने एक मौलाना को ध्यान से सुना, एक मुस्लिम छात्रा के दर्द को सुना, कुछ लोगों से बात की और उनके दर्द से खुद को साझा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। आपकी सुरक्षा का दायित्व सरकार का है। आपकी सुरक्षा सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि हर घर में झंडे लगे हैं। लोग अमन चाहते हैं। हर कोई मिलकर, सद्भाव में रहना चाहता है। हर किसी की शांति के साथ मिलजुल कर रहने की भावना है। जब डोभाल यह कह रहे थे, तो लोगों में सरकार के प्रति विश्वास और अपनी सुरक्षा को लेकर निश्चिंतता का भाव उभरता दिखाई दे रहा था।

गृहमंत्री ले रहे हैं आंतरिक तैयारियों का जायजा

जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दिल्ली में दंगा प्रभावित क्षेत्र में लोगों में विश्वास पैदा कर रहे थे और हालात का जमीनी जायजा ले रहे थे, तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आंतरिक तैयारियों को धार दे रहे थे। ताकि दिल्ली में यथाशीघ्र शांति बहाली सुनिश्चित की जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed