{"_id":"59d6a6b94f1c1bf2538b5ddc","slug":"no-untrained-teacher-by-march-2019-says-union-minister-upendra-kushwaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2019 तक देश में नहीं होगा कोई भी अप्रशिक्षित शिक्षक: कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2019 तक देश में नहीं होगा कोई भी अप्रशिक्षित शिक्षक: कुशवाहा
एजेंसी, पटना
Updated Fri, 06 Oct 2017 03:13 AM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा गायब !
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में मौजूद सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को मार्च 2019 तक प्रशिक्षित कर दिया जाएगा। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने बताया कि अप्रशिक्षित शिक्षक यदि प्रशिक्षण पाने में असफल होते हैं, तो शिक्षक के रूप में उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
कुशवाहा ने कहा, ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने फैसला लिया है कि हमारी प्राथमिक शिक्षा प्रणाली में मौजूद तमाम शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य कर दिया जाए। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार ऐसे शिक्षकों को 2015 के अंत तक प्रशिक्षित किया जाना था लेकिन इस लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका।’
ये भी पढ़ेंः एजुकेशनल कंटेंट सिनेमा हॉल पर दिखाने की पहल करेगी HRD मिनिस्ट्री
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हमारे देश में शिक्षकों का एक बड़ा तबका अप्रशिक्षित है, को देखते हुए सरकार ने संसद के पिछले सत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन लाकर अप्रशिक्षित शिक्षकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के जरिये प्रशिक्षण लेने का अवसर दिया था।
उन्होंने साफ किया कि यदि कोई भी एक (अप्रशिक्षित शिक्षक) प्रशिक्षण पाने में असफल रहा तो उसकी सेवा समाप्त मानी जाएगी, चाहे वह निजी स्कूल में शिक्षक हो या सरकारी में।