फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   no ICU beds available for corona victims in the top private hospitals, only government hospitals have some vacant

कोरोना वायरस: राजधानी के टॉप निजी हॉस्पिटल्स में आईसीयू बेड्स पूरी तरह भरे, सरकारी अस्पतालों में अभी भी खाली

Mon, 05 Apr 2021 05:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Apr 2021 05:09 PM IST
सार

  • दिल्ली के टॉप 25 निजी अस्पतालों में कोविड-19 के लिए सुरक्षित आईसीयू बेड्स भरे, एक भी बेड रिक्त नहीं
  • केंद्र और दिल्ली सरकार के ज्यादातर अस्पतालों में अभी भी पर्याप्त संख्या में बेड्स उपलब्ध
  • कोरोना की चौथी लहर को सीएम ने बताया कम खतरनाक, चिंता की बात नहीं  
  • कम गंभीर मरीजों के लिए होम आइसोलेशन अभी भी सबसे बेहतर, अस्पतालों में भीड़ कम रखने की कोशिश
  • नॉन कोविड-19 मरीजों के लिए 1723 आईसीयू बेड्स राजधानी में बनाये गए, इनमें 1332 बेड्स भरे, जबकि 391 बेड्स अभी भी रिक्त     

विज्ञापन
no ICU beds available for corona victims in the top private hospitals, only government hospitals have some vacant
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। चौथी लहर की शुरुआत के बाद पहली बार यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या चार हजार के पार पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह लहर कम खतरनाक है, लेकिन बावजूद इसके राजधानी के सभी प्रमुख अस्पतालों में कोरोना के लिए बने आईसीयू बेड्स भर चुके हैं। सोमवार दोपहर तक राजधानी के टॉप 25 प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के लिए कोई आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं है। इसमें राजधानी के सबसे प्रमुख सर गंगाराम अस्पताल से लेकर मैक्स और बीएलके जैसे अस्पताल भी शामिल हैं।

विज्ञापन


हालांकि, राहत की बात यह है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में पर्याप्त कोरोना आईसीयू बेड्स उपलब्ध हैं और यहां आने वालों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। एम्स, सफदरजंग, राममनोहर लोहिया और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सहित अन्य प्रमुख अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड्स वेंटीलेटर सुविधा के साथ उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

यहां कोई बेड उपलब्ध नहीं

जानकारी के अनुसार सर गंगाराम अस्पताल, श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल रोहिणी, मनिपाल अस्पताल द्वारका, होली फैमिली हॉस्पिटल ओखला, बीएलके हॉस्पिटल पूसा रोड, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल रोहिणी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट ओखला, फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग़, मैक्स एसएस हॉस्पिटल शालीमार बाग, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और फोर्टिस बसंत विहार में कोई आईसीयू वेंटीलेटर बेड्स उपलब्ध नहीं हैं।    

दिल्ली कोरोना (Delhi Corona) एप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोविड 19 के मरीजों के इलाज के लिए 794 आईसीयू बेड्स हैं। इनमें सोमवार दोपहर तक 466 बेड्स भरे हुए हैं जबकि 328 बेड्स अभी भी रिक्त हैं।

वेंटिलेटर वाले बेड्स यहां उपलब्ध

दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 113 बेड्स, एम्स ट्रामा सेंटर में 12 बेड्स, एलएचएमसी में 30 बेड्स, सफदरजंग में 17 और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 14 आईसीयू वेंटीलेटर बेड्स उपलब्ध हैं। इनके आलावा अनेक अस्पतालों में भी काफी बेड्स रिक्त हैं। आवश्यकता पड़ने पर आईसीयू बेड्स के लिए इन अस्पतालों में संपर्क किया जा सकता है।  

अन्य बेड्स की स्थिति

कुल 6211 बिना वेंटिलेटर वाले कोविड 19 बेड्स हैं। इनमें 3024 बेड्स भरे हुए हैं तो 3187 बेड्स रिक्त हैं। बिना वेंटीलेटर वाले 1317 बेड्स में से 642 भरे हैं तो 675 अभी भी रिक्त हैं।

नॉन कोविड आईसीयू बेड्स उपलब्ध  

पिछले वर्ष के कोरोना काल में यह चिंताजनक तस्वीर सामने आई थी कि कोरोना को प्राथमिकता मिलने के कारण दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आई’सीयू बेड्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। लेकिन इस वर्ष इसके लिए काफी प्रयास किये गये हैं जिसका परिणाम भी सामने दिखाई पड़ रहा है।

इस समय नॉन कोविड-19 मरीजों के लिए 1723 आईसीयू बेड्स राजधानी में बनाये जा चुके हैं। सोमवार दोपहर तक की स्थिति के अनुसार इनमें 1332 बेड्स भरे हुए हैं जबकि 391 बेड्स अभी भी रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed