नीतीश ने लालू राबड़ी पर साधा निशाना, तेजस्वी बोले- सरकार लोगों को डर के माहौल में रखती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी पहली आभासी रैली के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के 15 सालों के राज को लेकर निशाना साधा। अब इसपर राजद नेता और लालू के बेटे तेजस्वी कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को भय के माहौल में रखना चाहती है।
तेजस्वी यादव ने कहा, 'वे (बिहार सरकार) लोगों को भय के माहौल में रखना चाहते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अपराध दर 40 प्रतिशत है। बिहार में हर चार घंटे में दुष्कर्म की एक घटना होती है, जबकि हर पांच घंटे में एक हत्या होती है। मुख्यमंत्री को इस बारे में बात करनी चाहिए।'
They (Bihar govt) want to keep people under an atmosphere of fear. According to National Crime Records Bureau's data, crime rate in Bihar is at 40%. An incident of rape takes place every 4 hours, while a murder every 5 hrs in Bihar. CM should talk about this: Tejashwi Yadav, RJD pic.twitter.com/J1ftq4YFLQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 7, 2020
बता दें कि रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में क्या हो रहा था। 15 साल तक पति-पत्नी का राज चला, सामूहिक नरसंहार होता था। पहले लोग गवाही देने से भागते थे, अब गवाही देने लगे। पहले शाम होने से पहले लोग घर के अंदर चले जाते थे। राइफलें औंर बंदूकें दिखाई जाती थी। अब अपराध के ग्राफ में गिरावट आई है। 2005 में हमने सत्ता संभाली और तब से हम अपराध पर जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली, लालू-राबड़ी के राज पर साधा निशाना
लालू और राबड़ी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि हमसे पहले जो लोग सत्ता में थे उन्होंने क्या किया। कब्रिस्तान और मंदिरों का ही हाल देख लीजिए। न कब्रिस्तान की घेराबंदी थी और न ही मूर्ति चोरी रोकने के उपाय। हमनें 6,099 कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई। मंदिर में मूर्ति चोरी रोकने के लिए 226 मंदिरों में चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा किया। हमने भागलपुर दंगों की जांच पूरी करवाई।