फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   MP Forest Guard Result 2024 OUT at esb.mp.gov.in Check here

MP Forest Guard Result: एमपी फॉरेस्ट गार्ड का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक; जानें आगे का प्रोसेस

Fri, 15 Mar 2024 03:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

MP Forest Guard Result 2023-24: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परीणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
MP Forest Guard Result 2024 OUT at esb.mp.gov.in Check here
MP Forest Guard Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP Forest Guard Result 2023-24: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जो उम्मीदवार फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल गार्ड और सहायक जेल अधीक्षक के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


एमपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 25 मई से 20 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल गार्ड और सहायक जेल अधीक्षक की कुल 2112 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ने के पात्र हैं, जिसमें शारीरिक परीक्षा शामिल है।

एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उम्मीदवारों को निम्नसिखित इन पांच चरणों से गुजरना होगा: 

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), 
  • शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षा

MP Forest Guard Result 2023-24: ऐसे देखें रिजल्ट

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  https://esb.mp.gov.in/ पर जाएं
  • "प्रथम चरण परिणाम वन रक्षक - एवं क्षेत्र रक्षक (कार्यपालिक) (वन विभाग), जेल प्रहरी (कार्यपालिक) (जेल विभाग) संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023" के रूप में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • यहां आवश्यक विवरणों के साथ अपना आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, आपका एमपी फॉरेस्ट गार्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed