फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Migrant crisis: talks between UP MP and Maharashtra government for the first time

प्रवासी संकटः पहली बार यूपी के सांसद और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुई वार्ता

Sat, 16 May 2020 08:40 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 May 2020 08:40 PM IST
सार

  • गृहमंत्री देशमुख बोले- प्रवासी श्रमिकों को पैदल नहीं जाने देंगे
  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चलते प्रवासी श्रमिकों की हालत बेहद दयनीय
  • मुंबई के शेल्टर होम में अब भी रह रहे हैं 3 लाख 71 हजार 310 मजदूर

विज्ञापन
Migrant crisis: talks between UP MP and Maharashtra government for the first time
साइकिल चलाकर मुंबई से चित्रकूट पहुंचे मजदूर - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कोरोना संकट में जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश के सांसद और महाराष्ट्र के गृहमंत्री के बीच अधिकृत वार्ता हुई। इससे पहले दोनों सरकार के बीच जो भी विसंगतियां रही हो लेकिन शनिवार को बहुत ही सकारात्मक और सार्थक संवाद हुआ।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि प्रवासियों को पैदल नहीं जाने देंगे। मुंबई के जो प्रवासी अपने घर जाना चाहते हैं उनके जाने का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के चलते प्रवासी श्रमिकों की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। बेरोजगारी के आलम में लोग पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो और टैक्सियों से भी यूपी रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट की इस घड़ी में सरकारें प्रवासियों के दर्द को नहीं समझ पाईं। शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने जूम वीडियो ऐप पर प्रवासियों की समस्याओं को लेकर यूपी के सांसदों और महाराष्ट्र सरकार के बीच समन्व्य स्थापित किया।

वार्ता में मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश मूल के प्रवासियों की समस्याओं को सामने रखा गया। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि शेल्टर होम में अब भी 3 लाख 71 हजार 310 मजदूर रह रहे हैं। जितनी जल्दी एनओसी मिलेगी उतनी जल्दी यहां से श्रमिक स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश रवाना की जाएगी।

गृहमंत्री देशमुख ने औरैया में हुई श्रमिकों की मौत पर दुख जताया। इस वार्ता में महाराष्ट्र के गृहमंत्री देशमुख, कृपाशंकर सिंह, प्रयागराज की सांसद रीता जोशी, मछली शहर के सांसद वीपी सरोज, गोरखपुर के सांसद रविकिशन, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र के अलावा महानगर के बरिष्ठ पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

उठा सवालः कहां हैं यूपी के 55 मंत्री    

वार्ता में यह सवाल उठा कि चुनाव के समय प्रवासियों के वोट के लिए मुंबई में डेरा डालने वाले यूपी के 55 मंत्री आज कहां हैं। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संकट में मुंबई के प्रवासियों को लेकर मंत्रियों या सांसदों की कभी कोई बैठक बुलाई।

सांसद रीता जोशी ने इस पर सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा, सीएम योगी ने कोरोना संकट में अपनी पूरी शक्ति लगा दी है। 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में आज सिर्फ 4 हजार लोग संक्रमित हैं। पूरी दुनिया कहती है कि संक्रमण में भारत ने अच्छा काम किया है। यूपी सरकार प्रवासियों के लिए गंभीर है।

अब तक महाराष्ट्र से यूपी रवाना हुई 117 ट्रेन

गृहमंत्री देशमुख ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक यूपी के हैं। अब तक यूपी के विभिन्न जिलों के लिए 117 श्रमिक विशेष ट्रेनें भेजी जा चुकी हैं। इसके अलावा बिहार के लिए 25, राजस्थान के लिए 9 और झारखंड के लिए 3 ट्रेने रवाना की गई है। वहीं, शनिवार को पहली ट्रेन मुंबई से हाबड़ा के लिए भी रवाना की गई।

उत्तर भारतीयों के बीच अभिभावक की भूमिका मे आए कृपाशंकर

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वर्तमान में वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं। लेकिन, अब भी उनकी पहचान मुंबई के सबसे बड़े उत्तर भारतीय नेता के रूप में होती है।

कोरोन संकट में प्रवासियों पर आई विपदा में वह शांत नहीं बैठ सके। उन्होंने यूपी के सांसदों और महाराष्ट्र के गृहमंत्री को एकमंच पर लाकर प्रवासियों की घरवापसी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।



मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र भी प्रवासियों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं। मिश्र ने कहा कि पहले राज्य के पूर्वमंत्री डॉ. राम मनोहर तिवारी मुंबई व आसपास के उत्तर भारतीयों के सर्वमान्य नेता थे। अब उनके बाद कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के अगुवा बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed