फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP Candidate List Manipur 2022: BJP Releases 60 Candidates List for Manipur Election, CM Biren Singh Will Contest from Hengang

BJP Candidate List Manipur: भाजपा ने 60 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम बीरेन सिंह हेंगंग से लड़ेंगे चुनाव, चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मैदान में

Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मणिपुर की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। 

विज्ञापन
BJP Candidate List Manipur 2022: BJP Releases 60 Candidates List for Manipur Election, CM Biren Singh Will Contest from Hengang
सीएम बीरेन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। रविवार को पार्टी ने सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हेंगंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में मतदान होना है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा से मुकाबला के लिए विपक्ष का गठबंधन
मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन के मुताबिक, कांग्रेस के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों की सूची

Image

Image

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed