{"_id":"61f65f5759c82334a1558243","slug":"manipur-election-2022-bjp-releases-list-of-60-candidates-for-manipur-cm-biren-singh-will-contest-from-hengang","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Candidate List Manipur: भाजपा ने 60 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम बीरेन सिंह हेंगंग से लड़ेंगे चुनाव, चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Candidate List Manipur: भाजपा ने 60 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम बीरेन सिंह हेंगंग से लड़ेंगे चुनाव, चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मैदान में
Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार मणिपुर की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
सीएम बीरेन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह कमर कस ली है। रविवार को पार्टी ने सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हेंगंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि मणिपुर में हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हम दो-तिहाई बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे। मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में मतदान होना है। 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
भाजपा से मुकाबला के लिए विपक्ष का गठबंधन
मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन किया है। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन के मुताबिक, कांग्रेस के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशियों की सूची