{"_id":"621111bb07014a4edb218d93","slug":"main-accused-were-arrested-in-case-of-burning-alive-three-people-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तीन लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तीन लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर
Sat, 19 Feb 2022 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:23 PM IST
सार
दरभंगा में जमीन विवाद में तीन लोगों को जिंदा जलाने में मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बीती रात मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 9 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी नगर एके प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड पर संजय झा का घर स्थित है। उनके इस मकान और जमीन का मुकदमा पटना हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बीती 10 फरवरी की शाम एक भू-माफिया ने संजय झा नामक व्यक्ति के इस मकान को जबरन जेसीबी से ढहाने की कोशिश की थी। इस दौरान उसके साथ आए लोगों ने घर में आग लगा दी थी। घर में आग लगने से संजय और उनकी गर्भवती बहन पिंकी बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच से पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां मंगलवार को पिंकी और उनके भाई संजय झा की मौत हो गई। इस घटना के तीन दिन पहले उसके पेट में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कुछ लोग घर में आग लगाते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
इस मामले जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया था. टीम ने मौके पर से जले कपड़े के सैम्पल इकट्ठा किए थे। पीड़ित परिवार ने इस घटना का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा नामक व्यक्ति को बताया था। जिसके साथ इस मकान और जमीन का मुकदमा चल रहा है। मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।