फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra says I am ready to volunteer for COVID19 vaccine trial

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री कोविड-19 वैक्सीन के परीक्षण के लिए वालंटियर बनने को तैयार

Fri, 04 Dec 2020 03:42 AM IST
देव कश्यप एएनआई, भोपाल
एएनआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Dec 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra says I am ready to volunteer for COVID19 vaccine trial
Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra - फोटो : ANI

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन के ट्रायल के बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा एलान किया है। उन्होने कहा है कि 'कोवाक्सिन' के ट्रायल के लिए वो खुद वालंटियर बनेंगे।

विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि 'मैं कोविड-19 वैक्सीन के परीक्षण के लिए वालंटियर बनने को तैयार हूं। मैं डॉक्टरों से बात करूंगा। अगर हमारे जैसे लोग आगे आते हैं तो अन्य लोग भी वालंटियर के रूप में तैयार होंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को कहा था कि 'भोपाल में को वैक्सीन के ट्रायल के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। भोपाल के लोग इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे इसलिए अभी तक शहर के सिर्फ एक निजी मेडिकल कॉलेज में को वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो पाया है। दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी में सारी व्यवस्था होने के बाद भी ट्रायल शुरू नहीं हो पा रहा। क्योंकि लोग ट्रायल के लिए आगे नहीं आ रहे।'


भोपाल में सबसे कम वालंटियर आए सामने
इस वक्त देश में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। भोपाल में भी इसका ट्रायल किया जा रहा है, लेकिन यहां पिछले छह दिन में सबसे कम केवल 45 वालंटियर ही ट्रायल के लिए आए हैं जबकि अलीगढ़ में सबसे ज्यादा वालंटियर ट्रायल के लिए सामने आए। अलीगढ़ में यह संख्या 800 से भी ज्यादा है। यही वजह है कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वह खुद वालंटियर बनने के लिए तैयार हैं।



ट्रायल के बाद मिलेगी अनुमति
किसी भी वैक्सीन का अलग-अलग चरणों में ट्रायल किया जाना जरूरी होता है। ट्रायल सफल होने के बाद ही इसे आम लोगों पर इस्तेमाल की अनुमति दी जाती है। कोरोना से निजात के लिए यूं तो दुनिया भर में कई वैक्सीन बन रही हैं, लेकिन स्वदेशी 'कोवाक्सिन' का भारत में तीसरे चरम का ट्रायल चल रहा है। ऐसे में अगर वालंटियर ट्रायल के लिए सामने नहीं आएंगे तो फिर इसके आने में और वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed