फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Madhya Pradesh- Every day 13 incidents of rap

शर्मनाक : मध्य प्रदेश में 120 दिन में 1,554 रेप के मामले दर्ज, यानी हर दिन 13 दुष्कर्म 

Sun, 01 Jul 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh- Every day 13 incidents of rap

मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस सवालों के कठघरे में है। महिलाओं की सुरक्षा को लेरक मध्य प्रदेश के जो आंकड़े सामने आए हैं वे बेहद ही चौकाने वाले हैं। अभी जब मंदसौर में 7 साल की मासूम से ज्यादती का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि ऐसे में इस तरह के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में पिछले 120 दिन में 1,554 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं यानी हर दिन 13 दुष्कर्म के मामले हुए हैं। साल 2018 ही की बात की जाए तो एक जनवरी से 30 अप्रैल तक महज चार माह में महिलाओं और नाबालिगों से 1,554 ज्यादती के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सिर्फ 120 दिनों में दर्ज हुए इन आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आया कि हर दिन करीब 13 रेप की घटनाएं प्रदेश में हो रही हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा भोपाल में 105 रेप के केस दर्ज किए गए हैं। भोपाल में 4 माह में रेप के 105 केस दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद इंदौर में 82, जबलपुर में 72 और ग्वालियर में 69 मामले सामने आए हैं। महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल-100 से लेकर मैत्री मोबाइल, शक्ति स्क्वाड, महिला पीसीआर, वी केयर फॉर यू, महिला थाना व अन्य फोरम होने के बाद भी ज्यादती के मामले नहीं रुकना महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार व प्रशासन नाकाम  
करीबी ही सबसे ज्यादा खतरा : 2016 में प्रदेश भर में ज्यादती के 4 हजार 789 केस दर्ज हुए। इनमें से 1,115 मामले में आरोपी पड़ोसी ही निकले हैं। 35 रेप के मामलों में तो सगे-संबंधी, जबकि 108 के मामले में आरोपी परिचित शामिल रहे हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि नाबालिग से दरिंदगी करने वाले लगभग अपने ही होते हैं। 

पिछले साल भी देश में सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में : मप्र में वर्ष 2017 में ज्यादती के 5,310 मामले अलग-अलग थानों दर्ज किए गए थे। पांच हजार का आंकड़ा पार करने वाला मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य है। हर दिन ज्यादती की लगभग 15 घटनाएं हुईं। साल दर साल इसमें इजाफा हो रहा है।


ल 2016 के मुकाबले 2017 में महिलाओं व नाबालिगों से ज्यादती की घटनाओं में 8.76 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हालांकि, 2015 के मुकाबले 2016 में ज्यादती के मामले में 11.18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed