शर्मनाक : मध्य प्रदेश में 120 दिन में 1,554 रेप के मामले दर्ज, यानी हर दिन 13 दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस सवालों के कठघरे में है। महिलाओं की सुरक्षा को लेरक मध्य प्रदेश के जो आंकड़े सामने आए हैं वे बेहद ही चौकाने वाले हैं। अभी जब मंदसौर में 7 साल की मासूम से ज्यादती का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि ऐसे में इस तरह के आंकड़े बताते हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जरा भी चिंतित नहीं है।
मध्य प्रदेश में पिछले 120 दिन में 1,554 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं यानी हर दिन 13 दुष्कर्म के मामले हुए हैं। साल 2018 ही की बात की जाए तो एक जनवरी से 30 अप्रैल तक महज चार माह में महिलाओं और नाबालिगों से 1,554 ज्यादती के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सिर्फ 120 दिनों में दर्ज हुए इन आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आया कि हर दिन करीब 13 रेप की घटनाएं प्रदेश में हो रही हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा भोपाल में 105 रेप के केस दर्ज किए गए हैं। भोपाल में 4 माह में रेप के 105 केस दर्ज किए गए हैं।
इसके बाद इंदौर में 82, जबलपुर में 72 और ग्वालियर में 69 मामले सामने आए हैं। महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल-100 से लेकर मैत्री मोबाइल, शक्ति स्क्वाड, महिला पीसीआर, वी केयर फॉर यू, महिला थाना व अन्य फोरम होने के बाद भी ज्यादती के मामले नहीं रुकना महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती हैं।
महिला सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार व प्रशासन नाकाम
करीबी ही सबसे ज्यादा खतरा : 2016 में प्रदेश भर में ज्यादती के 4 हजार 789 केस दर्ज हुए। इनमें से 1,115 मामले में आरोपी पड़ोसी ही निकले हैं। 35 रेप के मामलों में तो सगे-संबंधी, जबकि 108 के मामले में आरोपी परिचित शामिल रहे हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि नाबालिग से दरिंदगी करने वाले लगभग अपने ही होते हैं।
पिछले साल भी देश में सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में : मप्र में वर्ष 2017 में ज्यादती के 5,310 मामले अलग-अलग थानों दर्ज किए गए थे। पांच हजार का आंकड़ा पार करने वाला मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य है। हर दिन ज्यादती की लगभग 15 घटनाएं हुईं। साल दर साल इसमें इजाफा हो रहा है।
ल 2016 के मुकाबले 2017 में महिलाओं व नाबालिगों से ज्यादती की घटनाओं में 8.76 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। हालांकि, 2015 के मुकाबले 2016 में ज्यादती के मामले में 11.18 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।