{"_id":"5c1a51f2bdec2256c50f3b2a","slug":"lok-sabha-elections-2018-chirag-paswan-praises-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, भाजपा पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, भाजपा पर कसा तंज
Wed, 19 Dec 2018 07:43 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान का महत्वपूर्ण बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के सुर बदलने लगे हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने बयानों से लगातार हलचल बना रखी है। एक तरफ उन्होंने जहां एनडीए को नाजुक दौर में बताकर भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप से निशाने पर लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को नसीहत दे डाली।
चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी में स्पष्ट तौर पर एक सकारात्मक बदलाव आया है। कांग्रेस को लंबे समय बाद जीत मिली है। आपको इसका श्रेय राहुल गांधी को देना होगा। अगर आप किसी की आलोचना करते हैं तो आपको बेहतर प्रदर्शन करने पर उसकी तारीफ भी करनी चाहिए। उन्होंने मुद्दे को बेहतर तरीके से उठाया।
उन्होंने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया, मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतर तरीके से इसे उठाया। हम धर्म और मंदिर में उलझे रहे। मैं फिर सरकार से गुजारिश करता हूं कि हम आने वाले समय में विकास के मुद्दे पर ही फोकस करें।
दूसरे ट्वीट में चिराग ने लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाकात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है। इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
चिराग के इन बयानों ने खूब सियासी हलचल मचाई। कयास लगने लगे कि क्या लोजपा एक बार फिर ऐन चुनाव से पहले पाला बदलने की तैयारी में है। 2014 में चिराग ने ही पिता रामविलास पासवान को मनाया था कि वह यूपीए छोड़कर एनडीए के साथ आएं। पार्टी को इसका फायदा भी मिला और एनडीए सरकार में पासवान मंत्री बने।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी में स्पष्ट तौर पर एक सकारात्मक बदलाव आया है। कांग्रेस को लंबे समय बाद जीत मिली है। आपको इसका श्रेय राहुल गांधी को देना होगा। अगर आप किसी की आलोचना करते हैं तो आपको बेहतर प्रदर्शन करने पर उसकी तारीफ भी करनी चाहिए। उन्होंने मुद्दे को बेहतर तरीके से उठाया।
विज्ञापन
Chirag Paswan, Lok Janshakti Party: There has definitely been a positive change in him (Rahul Gandhi). Congress party has won after a long time. You'll have to give it to him. If you criticise someone, you should also appreciate them when they perform well. They chose issues well pic.twitter.com/02eFDv8DzF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 19, 2018
उन्होंने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया, मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतर तरीके से इसे उठाया। हम धर्म और मंदिर में उलझे रहे। मैं फिर सरकार से गुजारिश करता हूं कि हम आने वाले समय में विकास के मुद्दे पर ही फोकस करें।
चिराग के बयानों से सियासी हलचल
बता दें कि चिराग ने मंगलवार रात दो ट्वीट करके नए कयासों को जन्म दे डाला। पहले ट्वीट में उन्होंने सहयोगी दलों के प्रति भाजपा के रुख पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने सहयोगियों को एकजुट रखने के प्रयास करने होंगे। क्योंकि हाल ही में रालोसपा और टीडीपी जैसे दल एनडीए से अलग हो गए हैं।दूसरे ट्वीट में चिराग ने लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाकात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है। इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018