फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lok Sabha Chunav 2019: Digvijay Singh does not feel the need to vote says Narendra Modi

राष्ट्रपति भी लाइन में लगे, लेकिन दिग्गी राजा को वोट डालने की जरूरत महसूस नहीं हुई: पीएम मोदी

Mon, 13 May 2019 03:05 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 13 May 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Digvijay Singh does not feel the need to vote says Narendra Modi
नरेंद्र मोदी-दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के रतलाम में अपनी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्विजय सिंह पर वोट न डालने के लिए प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैं भी मतदान करने के लिए अपने गांव अहमदाबाद गया था। यहां तक कि देश के राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति भी समय निकालकर वोट डालने के लिए कतार में खड़े रहे, लेकिन दिग्गी राजा को वोट डालने की जरूरत महसूस नहीं हुई।

विज्ञापन


दरअसल, भोपाल से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय का नाम राजगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक कस्बे राघौगढ़ में पंजीबद्ध है। यानी मतदाता सूची में दिग्विजय सिंह का नाम राजगढ़ में दर्ज हैं। यहां रविवार को छठे चरण के मतदान के तहत वोटिंग हुई, लेकिन दिग्विजय सिंह अपना वोट डालने के लिए नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से मतदाता नहीं होने के कारण दिग्विजय अपने लिए वोट नहीं डाल सकते थे। कुल मिलाकर दिग्विजय न तो भोेपाल में वोट डाल पाए, और न ही राजगढ़ में। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए राजगढ़ नहीं पहुंच पाने का मुझे दुख है। अगली बार मैं भोपाल में नाम दर्ज कराऊंगा। 


बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह मैदान में हैं, और उनके सामने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा खड़ी हैं। साध्वी प्रज्ञा ने रविवार को भोपाल में मतदान किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed