फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   LIVE: Narendra Modi will inaugurate several development projects in Madhya Pradesh

MP में बोले पीएम- गांव देश की आत्मा तो शहर उसके ऊर्जा केंद्र, भारत स्वच्छ होकर ही रहेगा

Sat, 23 Jun 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 23 Jun 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Narendra Modi will inaugurate several development projects in Madhya Pradesh
पीएम नरेंद्र मोदी से स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण करते मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और इंदौर की महापौर मालिनी गौड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश शहरी विकास महोत्सव में 350 से ज्यादा योजनाओं का ई-लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद थे।

विज्ञापन



सबसे पहले पीएम मोदी ने मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। 3,866 करोड़ रूपये की लागत से बनी इस परियोजना से 727 गांवों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 700 से अधिक गांवों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इस परियोजना से 400 गांवों को पीने के पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने इंदौर में चार हजार 713 करोड़ रुपए की 350 से ज्यादा योजनाओं का ई-लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के विजेता हुए पुरस्कृत

प्रधानमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में अलग-अलग श्रेणियों के विजेता शहरों को आज यहां पुरस्कृत किया। इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस श्रेणी में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमश: भोपाल और चंडीगढ़ ने पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में झारखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में अव्वल रहा। इस श्रेणी में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। 

प्रधानमंत्री ने इंदौरवासियों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘स्वच्छता एक दिन में नहीं आती। नागरिक 24 घंटे जागरूक रहते हैं, तब जाकर स्वच्छता की सिद्धी प्राप्त होती है।’’ 

उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों ने स्वच्छता के मामले में जन भागीदारी का अभूतपूर्व उदाहरण पेश किया है। मोदी ने कहा, ‘‘देश और समाज को बदलने के लिए आम लोगों की सोच बदलनी जरूरी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘देश को खुले में शौच से मुक्त कराने का सपना सच के करीब है।’’ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के लोग अपने बड़े-बुजुर्गों से पूछें कि कांग्रेस के राज में सूबे की हालत कैसी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की आवास योजनाएं विवादों से घिरी रहती थीं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले तीन-चार सालों में दो करोड़ से ज्यादा मकानों का निर्माण होगा।’’ 


उन्होंने यह भी कहा, ‘‘वोट बैंक की राजनीति की कांग्रेस की परंपरा खत्म हो रही है। हमने अपनी योजनाओं को गरीबों और मध्यम वर्ग की आशाओं के साथ जोड़ा है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed