फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lalu Yadav daughter Rohinis emotional post from Singapore, read

'भगवान के दूजा रूप होते हैं पापा': लालू यादव की बेटी रोहिणी की सिंगापुर से भावुक पोस्ट, अगले माह होगी सर्जरी

Mon, 28 Nov 2022 02:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा 'भगवान के दूजा रूप होते हैं पापा, हर बिटिया के अभिमान होते हैं पापा'। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Lalu Yadav daughter Rohinis emotional post from Singapore, read
रोहिणी आचार्य देंगी पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी - फोटो : facebook

विस्तार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज पिता को लेकर भावुक पोस्ट की है। लालू यादव की अगले माह सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगी। वे अभी सिंगापुर में रोहिणी के निवास पर हैं। रोहिणी आचार्य ही अपने पिता को किडनी दान करेंगी।

विज्ञापन


रोहिणी आचार्य ने लालू यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा 'भगवान के दूजा रूप होते हैं पापा, हर बिटिया के अभिमान होते हैं पापा'। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए शनिवार को सिंगापुर रवाना हुए थे। उनके साथ छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। 74 वर्षीय लालू यादव अपनी किडनी की समस्या का इलाज करा रहे हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है। 74 वर्षीय यादव पिछले महीने सिंगापुर से लौटे थे।
विज्ञापन


पूरा विश्वास है ऑपरेशन सफल होगा : तेजस्वी यादव
राजद नेता व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि ऑपरेशन सफल होगा। उनके शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। सभी की दुआएं उनके साथ हैं।' राजद के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में उचित सम्मान नहीं दिए जाने के भाजपा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आडवाणी जी की तरह? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीसा भारती को सिंगापुर जाने की इजाजत
इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव की बेटी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोपी मीसा भारती को सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। मीसा ने अदालत से पिता के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की इजाजत मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने मीसा भारती के पति और सह-आरोपी शैलेश कुमार को 25 नवंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक विदेश यात्रा करने की भी अनुमति दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed