{"_id":"5ba7906e867a557f67734a65","slug":"kejriwal-challenged-amit-shah-to-debate-with-him-at-ramleela-maidan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने अमित शाह को दी चुनौती, रामलीला मैदान में करें बहस और बताएं किसने किया कितना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने अमित शाह को दी चुनौती, रामलीला मैदान में करें बहस और बताएं किसने किया कितना काम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रामलीला मैदान में उनसे बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मोदी सरकार की तुलना में दस गुना ज्यादा बेहतर काम किया है और दिल्ली की जनता इस बात को बहुत अच्छी तरह समझती है। अरविंद केजरीवाल का यह जवाब अमित शाह के उन आरोपों के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली की सरकार झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं करती है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के कई फैसलें से जनता हुई परेशान
अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले चार साल में अनेक ऐसे फैसले किए हैं जिनसे दिल्ली सहित पूरे देश की जनता को तकलीफें हुई हैं। लेकिन दिल्ली सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके चलते एक भी दिल्लीवासी को कोई परेशानी हुई हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वांचलियों के लिए बहुत काम करने का ढिंढोरा पीट रही है, वह यह दावा कर रही है कि चौदहवें वित्त आयोग में पूर्वांचल के लोगों के लिए पिछली बार की तुलना में तीन गुना अधिक राशि आवंटित की गई है। लेकिन अमित शाह को बताना चाहिए कि इसी वित्त आयोग में दिल्ली के लोगों के लिए कितना धन आवंटित किया गया है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को महज 325 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जबकि यहां पूर्वांचल के लोग भारी संख्या में रहते हैं। अगर केंद्र सरकार पूर्वांचल के लोगों का भला चाहती है तो उसे दिल्ली को और अधिक धन का आवंटन करना चाहिए था।
इसके पूर्व दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूर्वांचल के लोगों का राशनकार्ड नहीं बना रही है जबकि रोहिंग्या मुसलमानों को जबरदस्ती यहां बसाने का काम किया जा रहा है।