{"_id":"65f57bdaec55e64fa406e01a","slug":"jharkhand-cabinet-nod-for-school-bags-to-over-37-lakh-students-see-here-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 37 लाख छात्रों को दिए जाएंगे स्कूल बैग, 57.6 करोड़ के 53 प्रस्तावों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 37 लाख छात्रों को दिए जाएंगे स्कूल बैग, 57.6 करोड़ के 53 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Sat, 16 Mar 2024 04:35 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:35 PM IST
सार
Jharkhand Government: झारखंड कैबिनेट ने 53 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इस बैठक के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लिए कई बड़े फैसले लिए।
विज्ञापन
चंपई सोरेन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand Government: 16 मार्च को झारखंड मंत्रिमंडल ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 1-8 तक पढ़ने वाले 37 लाख से अधिक छात्रों को स्कूल बैग उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, कि राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 57.06 करोड़ रुपये मंजूर दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि, "कक्षा 1 से 8 के सभी छात्रों को सालाना स्कूल बैग उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक बैग की कीमत 140 रुपये से 160 रुपये तक होगी।"
कैबिनेट बैठक के दौरान 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें झारखंड बाजरा मिशन के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी भी शामिल है।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने यह भी कहा, "मिशन के तहत, बाजरा खेती का क्षेत्रफल मौजूदा 40,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर पांच लाख हेक्टेयर किया जाएगा।" कैबिनेट ने किसान समृद्धि योजना (2023-24) के लिए 80 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन