फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jharkhand: BJP's Pratul Shahdeo detained by police for protesting against murder of Anil Tiger

Jharkhand: अनिल टाइगर की हत्या का मामला गरमाया; प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रतुल को पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 27 Mar 2025 10:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Mar 2025 10:27 AM IST
सार

बीते दिन झारखंड की राजधानी रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य और भाजपा नेता अनिल महतो को बदमाशों ने गोली मार दी थी। हमले में महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुस्साए लाोगों ने कांके चौक पर जाम लगा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jharkhand: BJP's Pratul Shahdeo detained by police for protesting against murder of Anil Tiger
भाजपा नेता - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। वे भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अपराधियों को पकड़ने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे राजनीतिक नेताओं को पुलिस ले जा रही है।' भाजपा नेता ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल टाइगर की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और रांची को अपराध की राजधानी करार दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा नेता अनिल महतो की हत्या के बाद रांची में बवाल, लोगों ने की आगजनी; जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन


शाहदेव ने एएनआई से कहा, 'अनिल टाइगर की हत्या हो जाना हेमंत सोरेन की कानून व्यवस्था पर पकड़ को दिखाता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। रांची अपराध की राजधानी बनती जा रही है। पुलिस स्टेशन से महज 25 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। आज पुलिस मुझे हिरासत में लेने आई है। काश पुलिस ने यह प्रयास तब दिखाया होता, जब उन पर गोलियां चलाई गई थीं' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
झारखंड भाजपा के नेता अनिल टाइगर की बुधवार को रांची में हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी रांची ने बताया, 'भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जांघ में गोली लगी है। पहचान होने के बाद पुलिस की टीमें उसका पीछा करने लगीं। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी और गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।' 

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा; सड़क पर आगजनी...बवाल


झारखंड सरकार की निंदा की
घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। राजनीतिक नेताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना की है। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने झारखंड सरकार की निंदा करते हुए कहा कि जब से झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।

'हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए'
जायसवाल ने कहा, 'झारखंड में जब से उनकी सरकार बनी है, आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन विफल हो गया है, क्योंकि वे जमीन और कोयला लूटने में व्यस्त हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ हैं। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।' 

'योगी मॉडल को ही लागू करें, तभी अपराध रुकेगा'
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कानून का राज खत्म हो चुका है। अपराधियों को खुली छूट है। सेठ ने कहा, 'पूरा झारखंड अपराधियों की गिरफ्त में है। कानून का राज खत्म हो चुका है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हम सड़कों पर उतरेंगे और इस बेईमान सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। उन्होंने यूपी सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाएं सुरक्षित हैं, व्यापारी सुरक्षित हैं। क्यों? क्योंकि डर है, योगी मॉडल है। योगी मॉडल को ही लागू करें, तभी अपराध रुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed