फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jaipur Theatres Stop Screening Panipat sanjay dutt arjun kapoor

फिल्म 'पानीपत' पर बढ़ा विरोध, जयपुर में रद्द करने पड़े शो

Tue, 10 Dec 2019 03:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 10 Dec 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
Jaipur Theatres Stop Screening Panipat sanjay dutt arjun kapoor
Panipat - फोटो : social mumbai

बॉलीवुड फिल्म 'पानीपत' पर मचा बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के खिलाफ कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। राजस्थान के जयपुर में कई सिनेमाघरों ने सोमवार को फिल्म के शो रद्द कर दिये। फिल्म में भरतपुर के तत्कालीन महाराजा सूरजमल के किरदार को गलत तरीके से फिल्माये जाने का आरोप है।

विज्ञापन


एक सिनेमाघर के प्रबंधक ने बताया कि प्रशासन के आगामी आदेश तक फिल्म 'पानीपत' के सभी शो रद्द कर दिये गये हैं। सोमवार को 12 बजे वाले फिल्म के शो को भी विरोध के चलते बीच में ही रद्द करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी के कारण हांलाकि सिनेमाघर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने वितरकों के जरिए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा है। वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जयपुर) अजय पाल लांबा ने कहा कि जिन सिनेमाघरों में यह फिल्म दिखाई जा रही है वहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे, वो संतुष्ट हो जाये उसके बाद फिल्म चले तो ज्यादा बेहतर रहेगा। अधिकारी आपस में समन्वय कर वितरकों से बातचीत कर रहे हैं, उम्मीद है कोई न कोई हल निकलेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed