{"_id":"6229efda6a9949782f35a4dc","slug":"ghaziabad-election-result-2022-ghaziabad-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में भगवा रंग: पांचों सीटों पर जबरदस्त मुकाबला, भाजपा प्रत्याशियों के जीतने की संभावना, जानें अन्य दलों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में भगवा रंग: पांचों सीटों पर जबरदस्त मुकाबला, भाजपा प्रत्याशियों के जीतने की संभावना, जानें अन्य दलों का हाल
Thu, 10 Mar 2022 06:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:02 PM IST
सार
Ghaziabad Election Result 2022: गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर जारी है। अभी तक की मतगणना के अनुसार, गाजियाबाद सदर सीट से भाजपा के अपने प्रतिद्वंदी सपा के विशाल वर्मा से आगे चल रहे हैं। वहीं मुरादनगर सीट पर भाजपा के अजीत पाल त्यागी बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की पांच विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर जारी है। यहां 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि फिलहाल, किसी भी सीट पर उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अभी तक की मतगणना के अनुसार, गाजियाबाद सदर सीट से भाजपा के अपने प्रतिद्वंदी सपा के विशाल वर्मा से आगे चल रहे हैं। वहीं मुरादनगर सीट पर भाजपा के अजीत पाल त्यागी बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा लोनी विधानसभा की मतगणना में भाजपा के नंद किशोर गुर्जर 17 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं मोदीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शिवाच सपा गठबंधन से रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा से आगे चल रही है। इसके साथ ही गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में जाती दिख रही है। यहां पर अब तक के रुझानों में भाजपा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन