फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   EX CM ARJUN SINGH WIFE saroj singh reaches-court-against his son ajay-singh and abhimanyu singh

अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने दोनों बेटों पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट का लिया सहारा

Tue, 19 Jun 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 19 Jun 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
EX CM ARJUN SINGH WIFE saroj singh reaches-court-against his son ajay-singh and abhimanyu singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री स्व.अर्जुन सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज सिंह ने अपने दोनों  बेटों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने अपने दोनों बेटों अजय सिंह राहुल और अभिमन्यु सिंह पर घर से बेदखल करने का भी आरोप लगाया है। वह आज भोपाल की अदालत में अर्जी लगाने पहुंची कोर्ट जाने के दौरान उनकी पुत्री वीणा सिंह भी साथ थीं।   

विज्ञापन


मंगलवार को भोपाल की अदालत पहुंची सरोज सिंह ने कहा कि उन्हें महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत संरक्षण चाहिए। सरोज सिंह के कोर्ट के दरवाजा खटखटाने को लेकर भोपाल के सियासी हलकों में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


 स्व.अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सरोज सिंह ने अपने बेटों अजय सिंह राहुल और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरोज सिंह ने अपने लिखित बयान में लिखा है कि चूंकि उनके बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया है इसलिए वह अपने रिश्तेदारों और जानकारों के घर में रहने को मजबूर हो गई हैं। यही नहीं उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके दोनों बेटे उनका भरण पोषण भी नहीं कर रहे हैं। 


अपने पत्र में उन्होंने लिखा है उनके बेटे अजय ने पिता और कांग्रेस पार्टी के उसूलों के इतर कार्य किया है। सरोज सिंह ने अदालत से गुहार लगाई है कि अजय सिंह को घर से अलग किया जाए और उन्हें अपने घर मे रहने की अनुमति दिलाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed