फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   environment ministry stayed on shopping mall of lalu family

लालू और केंद्र में बढ़ी तकरार, पर्यावरण मंत्रालय ने लगाई बेटे के मॉल पर रोक

Fri, 19 May 2017 11:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 19 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
environment ministry stayed on shopping mall of lalu family
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Self
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पटना में बन रहे एक शॉपिंग मॉल के निर्माण पर रोक लगा दी है। ये शॉपिंग मॉल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के परिवार का है। बताया जा रहा है कि ये मॉल तेजस्वी यादव के निर्देश पर बन रहा था, पर अब इस पर रोक लग गई है।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय ने ये रोक इसलिए लगाई है, क्योंकि इसी मॉल के निर्माण के दौरान निकली मिट्टी को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं। इस मामले में 90 लाख रुपयों के घोटाले का आरोप है।
विज्ञापन


लालू के मंत्री बेटे पर लगा 90 लाख के मिट्टी घोटाले का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये मॉल लंबे समय से बन रहा है। पर अब रोक के बाद इस मॉल के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

गौरतलब है कि बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर मिट्टी घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद बिहार की राजनीति काफी गर्मा गई थी। अब इसी मामले में पर्यावरण मंत्रालय की रोक के बाद बिहार की सियासत के एक बार फिर से गर्माने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed