फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Due to shortage of Oxygen Ten COVID Patients Die In Bhopal madhya pradesh's People Hospital

भोपाल: ऑक्सीजन की कमी ने छीन लीं 10 लोगों की सांसें, एक ही परिवार के तीन मरीजों की मौत

Tue, 20 Apr 2021 04:06 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Apr 2021 04:06 PM IST
सार

ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने की वजह से 10 मरीज दम तोड़ चुके थे। ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचने में जरा सी भी देरी होने पर वार्ड में भर्ती अन्य 40 मरीजों की भी जान चली जाती। प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम केलिए नर्सिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Due to shortage of Oxygen Ten COVID Patients Die In Bhopal madhya pradesh's People Hospital
ऑक्सीजन की वजह से 10 मरीजों ने गवाई जान - फोटो : pixabay

विस्तार

सोमवार को भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सुबह 5 से 7 बजे की बात है, अस्पताल के डी-ब्लॉक के कोविड वार्ड में अचानक ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने लगा। ठीक तरह से ऑक्सीजन न मिलने की वजह से भर्ती मरीजों को घबराहट होने लगी। इसे देख वार्ड में अफरा-तफरी मचने लगी, नर्स और वार्ड बॉय चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों के रिश्तेदारों को इस घटनाक्रम की सूचना दी, तो वे घर पर रखे छोटे सिलिंडर उठाकर ले आए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 10 मरीज दम तोड़ चुके थे। 

विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ ने प्रशासन को नहीं दी थी इसकी सूचना
जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को ऑक्सीजन प्रेशर डाउन होने की सूचना नहीं दी थी। जब अधिकारियों को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई तब उन्होंने तत्काल प्रभाव से सिलिंडर पहुंचाए और प्रेशर मेंटेन कराया। अगर ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचने में जरा सी भी देरी होती तो वार्ड में भर्ती अन्य 40 मरीजों की भी जान चली जाती। गौरतलब है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से पिछले 13 दिनों में 56 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 

विज्ञापन

अस्पताल से फोन आने पर सिलिंडर लेकर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी
पूजा विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया, 15 अप्रैल से मेरा भाई मासूम विश्वकर्मा, चाचा सुरेश विश्वकर्मा और पिता मदनलाल इस अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार की सुबह 5 बजे भाई और पापा से बात हुई थी, तब तक कुछ नहीं हुआ था, लेकिन 6 बजे अस्पताल से फोन आया, नर्स ने बताया की ऑक्सीजन का प्रेशर डाउन हो गया है और मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इमरजेंसी के लिए घर पर एक ऑक्सीजन सिलिंडर पड़ा था। खबर मिलते ही ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर अस्पताल पहुंची। दरवाजा बंद था। मैंने बहुत चिल्लाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि तीनों की मृत्यु हो गई है। मेरा तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed