फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   DU Strict on Holi: Disciplinary Action Against Mischief-Makers in Campus, Read guidelines

DU: होली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, उत्पातियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Thu, 20 Feb 2025 08:43 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 08:43 AM IST
सार

Holi 2025: होली पर हुड़दंग पर लगाम लगाने के लिए डीयू प्रशासन ने तैयारी की है। गलत हरकत करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दिनों में कॉलेज, विभागों में पहचान पत्र के माध्यम से प्रवेश अनिवार्य कर दिया है।
 

विज्ञापन
DU Strict on Holi: Disciplinary Action Against Mischief-Makers in Campus, Read guidelines
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने परिसर में होली के हुड़दंग को रोकने की तैयारी की है। होली के अवसर पर कैंपस, कॉलेज, विभागों में यदि कोई छात्र गलत हरकत करता है तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान किसी भी छात्र को परेशान किए जाने की स्थिति में सभी एंटी रैगिंग, एंटी ईव टीजिंग और छेड़छाड़ के प्रावधान लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

हुड़दंग करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कैंपस का माहौल खराब ना हो इसलिए डीयू प्रशासन ने होली के काफी पहले ही कॉलेजों, विभागों, हॉस्टल के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। होली के नाम पर कैंपस में हुड़दंगबाजी ना हो इसके लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। होली के नाम पर महिलाओं के साथ हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विश्वविद्यालय ऑर्डिनेंस और सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफ वूमेंस एट वर्कप्लेस एक्ट 2013 के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीयू प्रॉक्टर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों के परिसर में गीले रंग, गुब्बारे, पिस्टन और हुड़दंग मचाने वाले तरीके से होली न खेलें।

साथ ही त्योहार के दिनों में कॉलेज, विभागों में पहचान पत्र के माध्यम से प्रवेश अनिवार्य कर दिया है। कॉलेजों और विभागों में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए सभी छात्रों की पहचान और बाहरी लोगों के पहचान पत्र की जांच करने के लिए गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए            कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल की रहेगी तैनाती

सभी प्रिंसिपल, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, हॉस्टल के प्रोवोस्ट किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उपलब्ध होने चाहिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेजों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पुलिस की ओर से मोबाइल गश्त होगी। बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए होली के दौरान छात्रावासों में मेहमानों के प्रवेश पर विशेष जांच होगी। 

डीयू ने स्पष्ट किया है कि होली के नाम पर किसी के भी अनुचित व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसरों में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कोई छात्र अप्रिय स्थिति में संयुक्त कंट्रोल रूम के नंबर 27667291(उत्तरी कैंपस) व 24119832 (साउथ कैंपस) पर संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed